Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा निर्देश जारी l

25 Oct 2026, 10:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा निर्देश जारी l - गया, बिहार

प्रेस विज्ञप्ति

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा निर्देश जारी

आज दिनांक 25.10.2026 को दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर जिला अग्निशमन पदाधिकारी, गया के द्वारा जिले में संचालित पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

1. पटाखों की बिक्री वैध अनुज्ञप्ति के आधार पर निर्धारित स्थान पर ही की जाए।
2. प्रत्येक दुकान में अग्निशमन यंत्र एवं अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखें।
3. पटाखा दुकानों में धूम्रपान एवं किसी भी प्रकार की खुली आग का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रखें।
4. विद्युत तारों एवं उपकरणों की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना न रहे।
5. पटाखों का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षित तरीके से करें।
6. दुकानों के आसपास पर्याप्त खाली जगह रखें, ताकि आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्य में कोई बाधा न हो।
7. अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित करें।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा सभी पटाखा दुकानदारों से अपील की गई कि वे दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान अग्नि सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे पटाखों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें तथा बच्चों को पटाखे जलाते समय बड़ों की निगरानी में रखें।

सुरक्षित त्योहार, सुरक्षित समाज — अग्नि सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

जिला अग्निशमन कार्यालय, गया

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dhar25 Oct

नरवाई प्रबंधन हेतु स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

धार, ( सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)25 अक्टूबर 2026। कृषि अभियांत्रिकी विभाग, जिला धार द्वारा किसानों से अपील की…

पूरी खबर पढ़ें →
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ
Dhar25 Oct

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 अक्टूबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा…

पूरी खबर पढ़ें →
पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता
Surajpur25 Oct

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता

अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर (रजमेलान) पहुंचकर ऐतिहासिक एवं सामाजिक…

पूरी खबर पढ़ें →
जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार
Dhar25 Oct

जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट। सरदारपुर। लाबरिया क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लाने एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन को AI Voice एवं Deepfake Scam से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के अंतर्गत थाना मॉडल टाउन तथा चौकी गोकुल गेट
error: Content is protected !!