पानीपत : 9 साल के बाद घर में हुआ बेटा, पीलिया की रस्म के बीच मायके वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…7 लोग घायल; पूरा मामला जान चौंक उठेंगे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पानीपत के गढ़सरनाई गांव में नौ साल के लंबे इंतजार के बाद बहन के घर बेटे का जन्म हुआ तो मामा पक्ष के परिवार में भी खुशियां छा गईं। करनाल के पुंडरक गांव से अजय अपने करीब 30 रिश्तेदारों के साथ रविवार को पानीपत के गढ़ सरनाई गांव में बहन के घर पीलिया की रस्म निभाने पहुंचे। खुशी के इस मौके पर डीजे भी साथ लेकर आए थे, लेकिन डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि बहन के पति और उसके परिजनों ने अजय व उनके रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वे पति-पत्नी, उनके माता-पिता समेत सात लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और गढ़ सरनाई से खोतपुरा गांव तक उनका पीछा किया गया। घायलों ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस को शिकायत दी है।
बेटी के मायके में रहने को लेकर पुरानी रंजिश का आरोप
पुंडरक गांव निवासी अजय ने बताया कि उनकी बहन अन्नू की शादी गढ़ सरनाई गांव निवासी शमशेर के साथ हुई थी। शादी के करीब नौ साल बाद बहन के घर बेटे का जन्म हुआ। इसी खुशी में परिवार के लोग पीलिया की रस्म निभाने के लिए रिश्तेदारों के साथ बहन के घर पहुंचे थे। अजय के अनुसार, वे करीब 30 रिश्तेदारों के साथ गए थे और 20 हजार रुपये में डीजे किराये पर लिया था। रस्म के लिए एक लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और करीब दो लाख रुपये का अन्य सामान भी लेकर पहुंचे थे।
रंजिश रखता था जीजा का परिवार
अजय का आरोप है कि उनकी बहन को ससुराल में परेशान किया जाता था। इसी वजह से वह करीब एक साल तक मायके में भी रही थी। इस बात को लेकर बहन के ससुराल पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखते थे। परिवार का आरोप है कि इसी पुरानी खुंदस के चलते खुशी के मौके पर विवाद खड़ा किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*थाना देवबन्द पुलिस द्वारा बलवे के मुकदमें में वांछित 15 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार* घटना का विवरणः-…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के फूलवरिया टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
पूरी खबर पढ़ें →
विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ : जिले के एसपी सर्वेश मिश्रा ने टीआई श्याम शंकर पांडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर…
पूरी खबर पढ़ें →
मैं अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता, आपके साथ।गंगुआ बाजार। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsBreaking News- ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟ, ਨਹੀਂ ਤਾਂ 18 ਜਾਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਬੀਲਿਆਂ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।