दर्दनाक सड़क हादसा: दुकान में घुसा अनियंत्रित कैप्सूल वाहन, बेटे की मौके पर मौत, पिता गंभीर चंदिया, उमरिया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट
उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कटनी से उमरिया की ओर आ रहा कैप्सूल वाहन (क्रमांक MP 18 ZD 1174) अज्ञात कारणों से अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित नत्थू कुशवाहा की दुकान में जा घुसा।
इस हादसे में नत्थू कुशवाहा के 38 वर्षीय बेटे संतोष कुशवाहा की वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता नत्थू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया घायल
हादसे के बाद घायल नत्थू कुशवाहा को 108 एंबुलेंस की मदद से चंदिया अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।
वर्षों से परिवार चला रहा था दुकान
बताया जा रहा है कि चंदिया हाईवे के किनारे कुछ लोग कच्चे मकान बनाकर वाहनों की धुलाई के लिए पानी की आपूर्ति सहित अन्य कार्य करते हैं। पीड़ित परिवार भी वर्षों से इसी काम के जरिए अपनी आजीविका चला रहा था।
सोमवार सुबह हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। जहां संतोष कुशवाहा की मौत हो गई, वहीं उनके पिता जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों से सुरक्षा पर सवाल
हाईवे पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों की आवाजाही के बीच इस हादसे ने सड़क किनारे काम करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर हाईवे किनारे सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की गति और यातायात नियमों के पालन पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
नोट: हादसे के कारणों और वाहन की अनियंत्रित होने की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*थाना देवबन्द पुलिस द्वारा बलवे के मुकदमें में वांछित 15 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार* घटना का विवरणः-…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के फूलवरिया टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
पूरी खबर पढ़ें →
विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ : जिले के एसपी सर्वेश मिश्रा ने टीआई श्याम शंकर पांडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर…
पूरी खबर पढ़ें →
मैं अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता, आपके साथ।गंगुआ बाजार। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsBreaking News- ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟ, ਨਹੀਂ ਤਾਂ 18 ਜਾਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਬੀਲਿਆਂ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।