CMHO डॉ. विक्रम रघुवंशी ने काल भैरव मंदिर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


CMHO डॉ. विक्रम रघुवंशी ने काल भैरव मंदिर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
ड्यूटी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उज्जैन, 25 अक्टूबर । कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी द्वारा उज्जैन स्थित श्री काल भैरव मंदिर परिसर में रविवार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान CMHO डॉ. रघुवंशी ने मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने तथा अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की हिदायत दी। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा ड्यूटी के प्रति उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
CMHO डॉ. रघुवंशी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं की सुचारु उपलब्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्कता के साथ कार्य करें, जिससे श्रद्धालुओं को आवश्यकता के समय त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*थाना देवबन्द पुलिस द्वारा बलवे के मुकदमें में वांछित 15 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार* घटना का विवरणः-…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के फूलवरिया टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
पूरी खबर पढ़ें →
विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ : जिले के एसपी सर्वेश मिश्रा ने टीआई श्याम शंकर पांडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर…
पूरी खबर पढ़ें →
मैं अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता, आपके साथ।गंगुआ बाजार। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsBreaking News- ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟ, ਨਹੀਂ ਤਾਂ 18 ਜਾਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਬੀਲਿਆਂ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।