बहलोड में मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर ट्रक ने बालिका को कुचला: जयसिंहपुरा कट पर 9 साल की आयशा गुर्जर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बहलोड में मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर ट्रक ने बालिका को कुचला: जयसिंहपुरा कट पर 9 साल की आयशा गुर्जर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जयपुर।
बहलोड में मनोहरपुर-दौसा हाइवे पर जयसिंहपुरा कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 साल की बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान *आयशा गुर्जर पुत्री … निवासी बहलोड* के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवरंग होटल के पास जयसिंह कट पर एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पार कर रही बालिका आयशा को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर *निम्स अस्पताल* पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
*ताला चौकी प्रभारी एएसआई शिवकरण* ने बताया कि ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*एनएच-148 पर हादसों का सिलसिला जारी -*
इस हादसे के साथ ही एनएच-148 पर दुर्घटनाओं का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी हाइवे पर *दो दिन पहले भट्ट का बास में कार सवार 4 युवकों की मौत* हुई थी, वहीं *कल अजबपुरा के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर* हुई थी, जिसमें गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
जयसिंह कट को ग्रामीण पहले से ही हादसों के लिए काल बता चुके हैं। यहां आए दिन तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं और कट पर कोई स्थायी व्यवस्था नहीं होने से पैदल राहगीर, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।
*ग्रामीणों की मांग -*
ग्रामीण मनोहरपुर-दौसा हाइवे को *फोर लेन बनाने की मांग* लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने यातायात पुलिस और हाईवे अथॉरिटी से मांग की है कि जयसिंह कट पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*थाना देवबन्द पुलिस द्वारा बलवे के मुकदमें में वांछित 15 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार* घटना का विवरणः-…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के फूलवरिया टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
पूरी खबर पढ़ें →
विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ : जिले के एसपी सर्वेश मिश्रा ने टीआई श्याम शंकर पांडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर…
पूरी खबर पढ़ें →
मैं अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता, आपके साथ।गंगुआ बाजार। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsBreaking News- ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟ, ਨਹੀਂ ਤਾਂ 18 ਜਾਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਬੀਲਿਆਂ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।