Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

*‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा से चंद्रपुर का सर्वांगीण विकास किया – विधायक सुधीर मुनगंटीवार, 25 हजार युवाओं के साथ जनवरी 2027 में भव्य युवा सम्मेलन का ऐलान*

26 Oct 2026, 03:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा से चंद्रपुर का सर्वांगीण विकास किया - विधायक सुधीर मुनगंटीवार, 25 हजार युवाओं के साथ जनवरी 2027 में भव्य युवा सम्मेलन का ऐलान* - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
महेश निषाद चंद्रपुर महारष्ट्र
*चंद्रपुर :* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक सभागृह, चंद्रपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 138 एपिसोड के QR कोड वाली विशेष पुस्तक का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि ‘मन की बात’ मेरे लिए सिर्फ विचार नहीं, बल्कि चंद्रपुर के विकास के लिए काम करने की ऊर्जा रही है। इसी प्रेरणा से जिले में सैनिक स्कूल, वन अकादमी, बॉटनिकल गार्डन, आंगनवाड़ियों का आधुनिकीकरण, स्मार्ट अभ्यासिका, कैंसर हॉस्पिटल, जलसंधारण और कृषि विज्ञान केंद्र जैसे अनेक विकास कार्य संभव हो सके।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ विचारों का ऊर्जा केंद्र है। 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुए इस कार्यक्रम ने देश के सामान्य लोगों के असामान्य कार्यों को देश के सामने रखा है।

*25 हजार युवाओं का महासम्मेलन*

मुनगंटीवार ने घोषणा की कि 9 से 12 जनवरी 2027 के दौरान नए चंद्रपुर परिसर में भव्य युवा सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें 12 जनवरी को 25 हजार युवा एक साथ जुटेंगे। इसका उद्देश्य चंद्रपुर को ज्ञानयुक्त, नशामुक्त और समृद्ध बनाना है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल का उपयोग व्यसन नहीं, बल्कि ज्ञान और कौशल के साधन के रूप में करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. परशुराम खुणे, विधायक देवराव भोंगळे, विधायक करण देवतळे, महापौर संगीता खांडेकर, सपनाताई मुनगंटीवार, तुषारजी देवपुजारी, चंदनसिंग चंदेल, हरीश शर्मा, अतुल देशकर, फातिमा बहन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, किसान, महिलाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।

उन्होंने गीता का उर्दू में अनुवाद करने वाली फातिमा बहन के कार्य की सराहना की और कहा कि धर्म कोई भी हो, मानवता का कल्याण सबसे बड़ा मूल्य है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि महाराष्ट्र शासन के 13 राज्य पुरस्कारों में से 7 पुरस्कार अकेले पोंभूर्णा तहसील के किसानों ने जीते हैं। वहीं बल्लारपुर, जिवती और ब्रह्मपुरी को दुष्काळग्रस्त सूची में शामिल कराने के लिए किए गए प्रयासों के लिए किसानों ने मुनगंटीवार जी का सत्कार किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*थाना देवबन्द पुलिस द्वारा बलवे के मुकदमें में वांछित 15 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार*
Saharanpur26 Oct

*थाना देवबन्द पुलिस द्वारा बलवे के मुकदमें में वांछित 15 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार*

*थाना देवबन्द पुलिस द्वारा बलवे के मुकदमें में वांछित 15 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार* घटना का विवरणः-…

पूरी खबर पढ़ें →
विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री। |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड मो -9828 139 709
Sirohi26 Oct

विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री। |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड मो -9828 139 709

विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!