Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kushinagar

Kushinagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

26 Oct 2026, 03:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Kushinagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत - KUSHINAGAR, उत्तर प्रदेश

मैं अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता, आपके साथ।गंगुआ बाजार। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के भागीपट्टी गांव के भगवानपुर टोले में शनिवार देर शाम पेड़ पर चढ़कर नेनुआ तोड़ रहा एक युवक हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया।

करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर समउर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, भगवानपुर टोला निवासी दीनदयाल यादव (27) शनिवार देर शाम घर से करीब सौ कदम की दूरी पर स्थित एक पेड़ पर चढ़कर नेनुआ तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ से होकर गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया।

करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक का शव घर पहुंचने पर परिजन ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसी बीच किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटेया थाने को घटना की जानकारी दी।

रात करीब नौ बजे कटेया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजन को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*थाना देवबन्द पुलिस द्वारा बलवे के मुकदमें में वांछित 15 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार*
Saharanpur26 Oct

*थाना देवबन्द पुलिस द्वारा बलवे के मुकदमें में वांछित 15 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार*

*थाना देवबन्द पुलिस द्वारा बलवे के मुकदमें में वांछित 15 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार* घटना का विवरणः-…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री। |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड मो -9828 139 709
Sirohi26 Oct

विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री। |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड मो -9828 139 709

विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot26 Oct

ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟ ਨਹੀਂ ਤਾਂ 18 ਜਾਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਬੀਲਿਆਂ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਐਤਕੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਬਾਈਕਾਟ

Breaking News- ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟ, ਨਹੀਂ ਤਾਂ 18 ਜਾਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਬੀਲਿਆਂ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!