Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

श्री शंकर जी तिराहे पर बिजली के खंभों में करंट उतरने का खतरा, जिम्मेदारों की अनदेखी से हादसे की आशंका

26 Oct 2026, 04:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्री शंकर जी तिराहे पर बिजली के खंभों में करंट उतरने का खतरा, जिम्मेदारों की अनदेखी से हादसे की आशंका - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

श्री शंकर जी तिराहे पर बिजली के खंभों में करंट उतरने का खतरा, जिम्मेदारों की अनदेखी से हादसे की आशंका

फूलपुर। श्री शंकर जी तिराहा स्थित मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर के पास लगे बिजली के खंभों में करंट उतरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो स्थानों पर बिजली के तारों से चिंगारी निकलने जैसी स्थिति भी देखी जा रही है। ऐसे में तीनों खंभों के आसपास से गुजरने वाले लोगों और बेजुबान पशुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह समस्या आज की नहीं है। सावन मास में प्रत्येक रविवार की रात स्थानीय लोगों के सहयोग से कांवड़िया बंधुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की जाती थी। उस दौरान भी बिजली के खंभों में करंट उतरने की समस्या को तस्वीरों के माध्यम से संबंधित जिम्मेदारों के संज्ञान में लाया गया था।

इसके बावजूद, स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो किसी दिन गंभीर हादसा हो सकता है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा?

स्थानीय लोगों ने संबंधित बिजली विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई जाए और बिजली के खंभों में करंट उतरने की समस्या को दूर किया जाए, ताकि आमजन, श्रद्धालुओं और बेजुबान पशुओं को संभावित दुर्घटना से बचाया जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री। |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड मो -9828 139 709
Sirohi26 Oct

विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री। |ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड मो -9828 139 709

विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot26 Oct

ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟ ਨਹੀਂ ਤਾਂ 18 ਜਾਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਬੀਲਿਆਂ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਐਤਕੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਬਾਈਕਾਟ

Breaking News- ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟ, ਨਹੀਂ ਤਾਂ 18 ਜਾਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਬੀਲਿਆਂ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!