Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश माँ बगलामुखी के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध

26 Oct 2026, 06:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश माँ बगलामुखी के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ बगलामुखी के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। धार्मिक आस्था के केंद्र माँ बगलामुखी मंदिर में मुख्यमंत्री ने पूरे विधि-विधान से दर्शन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की।

*जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी*

मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन के दौरान अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, राजगढ़-सुसनेर सांसद रोडमल नागर, आगर विधायक माधव सिंह (मधु) गेहलोत, सुसनेर विधायक भेरू सिंह बापू, जयदीप पटेल, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, प्रभारी पुलिस अधीक्षक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय उपस्थित रहे।

इसके अलावा पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान, गोविंद सिंह बरखेड़ी, चिंतामन राठौर, दिलीप सकलेचा, प्रेम यादव और बाबूलाल यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Munger26 Oct

सेवानिवृत शिक्षक देवेंद्र प्रसाद चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सेवानिवृत्त शिक्षक देवेंद्र प्रसाद चौधरी के निधन पर भारतीय युवा विकास मंच के अध्यक्ष सह युवा नेता अधिवक्ता…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण l
Gaya26 Oct

जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण l

*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…

पूरी खबर पढ़ें →
01 नवम्बर को आयोजित होगा मेगा शिविर – न्यायिक अधिकारी संत कबीर अकादमी, मगहर, में प्रातः 10 बजे से लगेगा शिविर, निःशुल्क विधिक सहायता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ेंगे पात्र लो
चरखारी अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में वाल्मीकि जयंती मनाई गई
Mahoba26 Oct

चरखारी अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में वाल्मीकि जयंती मनाई गई

अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में चरखारी कस्बा के मोहल्ला खंदिया में संचालित निःशुल्क डॉ.अंबेडकर पाठशाला…

पूरी खबर पढ़ें →
59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहणकार्यक्रम आयोजित
Bahraich26 Oct

59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहणकार्यक्रम आयोजित

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित रुपईडीहा बहराइचl59वीं वाहिनी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!