Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balaghat

म.प्र.शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बालाघाट के सहयोग से गोंड जनजाति के महानायकों पर आधारित तीन दिवसीय नृत्य नाटिका का द्वितीय दिवस प्रस्तुती ‘राजा लोहगुंडी’ का सफल मंचन हुआ

27 Oct 2026, 11:09 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
म.प्र.शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बालाघाट के सहयोग से गोंड जनजाति के महानायकों पर आधारित तीन दिवसीय नृत्य नाटिका का द्वितीय दिवस प्रस्तुती ‘राजा लोहगुंडी’ का सफल मंचन हुआ - बालाघाट, मध्य प्रदेश

बैहर, बालाघाट | 26 अक्टूबर 2026।

गोंड जनजाति के महानायकों के शौर्य, पराक्रम, बलिदान एवं गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बैहर, जिला बालाघाट में तीन दिवसीय नृत्य नाटिका का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत द्वितीय दिवस नृत्य नाटिका ‘राजा लोहगुंडी’ की प्रस्तुति 26 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस नृत्य नाटिका का पुनर्संयोजन एवं निर्देशन आशीष पटेल के द्वारा अभिनव प्रयास फाउंडेशन सोसायटी के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति के माध्यम से गोंड जनजाति के ऐतिहासिक गौरव, सांस्कृतिक विरासत तथा महानायकों के योगदान को नृत्य, अभिनय, संगीत और मंचीय कला के माध्यम से प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय इतिहास एवं संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन तथा नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से परिचित कराना है। नृत्य नाटिका के माध्यम से जनजातीय महापुरुषों के जीवन और उनके योगदान को मंच पर जीवंत करने का प्रयास किया जा रहा है।

तीन दिवसीय आयोजन की द्वितीय प्रस्तुति ‘राजा ’लोहगुंडी का सफल समापन इस सांस्कृतिक पहल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आगामी प्रस्तुतियों के माध्यम से भी गोंड जनजाति के महानायकों के इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शकों तक पहुँचाया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सवाईपुरा में भोपाजी दुर्गा राम सरपंच उम्मीदवार को लेकर चार गांवों की जनसभा का आयोजन।
Pali27 Oct

सवाईपुरा में भोपाजी दुर्गा राम सरपंच उम्मीदवार को लेकर चार गांवों की जनसभा का आयोजन।

सवाईपुरा में भोपाजी दुर्गा राम सरपंच उम्मीदवार को लेकर चार गांवों की जनसभा का आयोजन। पाली रोहट क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
वधू मूल्य (दापा प्रथा) के नाम पर बेटियों का सौदा, कुप्रथा की आड़ में घुट रहा मासूमों का दम
Khargone (West Nimar)27 Oct

वधू मूल्य (दापा प्रथा) के नाम पर बेटियों का सौदा, कुप्रथा की आड़ में घुट रहा मासूमों का दम

बड़वाह/पुनासा। सदियों पुरानी कुप्रथाएँ आज भी आधुनिक समाज के लिए एक बड़ा कलंक बनी हुई हैं। एक ओर…

पूरी खबर पढ़ें →
परिजन की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली,, विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब
Katni27 Oct

परिजन की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली,, विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब

कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!