जियावन पुलिस की कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ा।

सिंगरौली :लूट के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल।
जियावन पुलिस की कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ा।
सिंगरौली : जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने लूट और मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेशचन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।नाले के पास हुई मारपीट, सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए आरोपी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को फरियादी अभिषेक कुमार सोनी, पिता अनिल कुमार सोनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी जियावनडांड, थाना जियावन, जिला सिंगरौली ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि उनके बड़े पापा सुनील सोनी रात करीब 8 बजे दुकान से घर जा रहे थे। इसी दौरान उनके पास हरे रंग का एक बैग था, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और 16 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। रास्ते में नाले के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने उन्हें बचाने के लिए आवाज लगाते सुना। ग्रामीणों और अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। घटना में सुनील सोनी के सिर से खून निकल रहा था और बैग में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी भी गायब थे। घायल को उपचार के लिए देवसर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मामले में जियावन पुलिस ने अपराध क्रमांक 712/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। मुखबिर की सूचना पर दबिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना में शामिल आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटना के लगभग 24 घंटे के भीतर आरोपी प्रवेश चतुर्वेदी, पिता पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, उम्र 24 वर्ष, निवासी खड़ोरा, थाना जियावन तथा रूपेश कुमार सोनी उर्फ पप्पू, पिता श्यामसुंदर सोनी, उम्र 48 वर्ष, निवासी नौड़िया आवाद, थाना जियावन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को 26 अक्टूबर 2026 को न्यायालय देवसर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेशचन्द्र मिश्रा सहित उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे, सहायक उपनिरीक्षक तेजबहादुर सिंह तथा पुलिसकर्मियों उमेश रावत, बृजेश सिंह, नथ्थूलाल प्रजापति, दिनेश कुमार, बबलू यादव, प्रभात कुमार दुबे, रूपेश अलवा, जयंती दुबे एवं अखिलेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही। जियावन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सक्रियता सामने आई है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






