रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद
आरोपी किशनाराम जाणी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
फलोदी। फलोदी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामनगर मंडला में आरोपी किशनाराम जाणी के घर पर दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 20.840 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त तथा 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, थानाधिकारी सीआई नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामनगर मंडला निवासी किशनाराम पुत्र फगलूराम विश्नोई के घर पर दबिश देकर मादक पदार्थ बरामद किए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में आरोपी एवं सप्लायर के विरुद्ध पुलिस थाना फलोदी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान सीआई सलीम मोहम्मद, पुलिस थाना साइबर फलोदी द्वारा किया जा रहा है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
कार्रवाई में नरेश कुमार सीआई एवं थानाधिकारी फलोदी, प्रमीत चौहान उप निरीक्षक एवं प्रभारी डीएसटी फलोदी, एएसआई बाबूराम, कांस्टेबल दिनेश, रामकिशन, सुरेश, प्रदीप, निरमा तथा चालक ओमप्रकाश शामिल रहे। वहीं डीएसटी फलोदी की टीम से गंगाराम कमांडो, रामेश्वर एवं महेंद्र चौधरी ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।
रिर्पोटर श्यामलाल
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*जिला पुलिस आगर-मालवा (म.प्र.)* *दिनांक – 27 अक्टूबर 2026* *// प्रेस नोट //* जिला संवाददाता- PL तिवारी वंदे…
पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय किसान भगत सिंह यूनियन के नेताओं ने आज कुरुक्षेत्र के नायब तहसीलदार के कार्यालय पर ताला जड़…
पूरी खबर पढ़ें →
पुसौली पावर ग्रिड के समीप NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत बालू लदे ट्रक में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमी क्षेत्र में नई देशी-विदेशी शराब दुकान का शुभारंभ होते ही पहले दिन ग्राहकों की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरुपईडीहा बहराइच स्पेशल टेट परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियों के आपस में टकराने के कारण राष्ट्रीय शैक्षिक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।