Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

पुसौली पावर ग्रिड के समीप NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत

27 Oct 2026, 08:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुसौली पावर ग्रिड के समीप NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

पुसौली पावर ग्रिड के समीप NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत
बालू लदे ट्रक में पाइप से भरी ट्रॉली ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, केबिन में बुरी तरह फंसा चालक; काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
मोहनिया (कैमूर)। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसौली पावर ग्रिड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर भीषण सड़क हादसा हो गया।

इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पाइप लदी ट्रॉली ट्रक का अगला केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया।

काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार, बालू लदा एक ट्रक मोहनिया की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था।

इसी दौरान पीछे से आ रहे पाइप लदे ट्रॉली ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली ट्रक के केबिन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के कारण चालक केबिन के अंदर फंस गया और उसे बाहर निकालना मुश्किल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद पाइप सड़क पर बिखर गए थे, जिससे घटनास्थल पर स्थिति और भी गंभीर हो गई।

(कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →

Bahraich27 Oct

स्पेशल TET परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियो में टकराव प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव की मांग को लेकर महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

रुपईडीहा बहराइच स्पेशल टेट परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियों के आपस में टकराने के कारण राष्ट्रीय शैक्षिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!