Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Udaipur

खेलगांव सोसायटी की बैठक आयोजित

28 Oct 2026, 08:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खेलगांव सोसायटी की बैठक आयोजित - UDAIPUR, राजस्थान

उदयपुर, 27 अक्टूबर। महाराणा प्रताप खेलगांव में खेल सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को महाराणा प्रताप खेलगांव सोसायटी की बैठक जिला कलेक्टर एवं खेलगांव समिति अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के निर्देशन में उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) आयुक्त अभिषेक खन्ना की अध्यक्षता में यूडीए में आयोजित हुई। बैठक में खेलगांव की विभिन्न गतिविधियों, सोसायटी के वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय तथा आगामी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में आयुक्त अभिषेक खन्ना ने खेलगांव में निर्माणाधीन मल्टीपरपज इंडोर हॉल का कार्य 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एथलेटिक्स ट्रैक के बीच उपलब्ध स्थान को फुटबॉल ग्राउंड के रूप में विकसित करने की आवश्यकता जताई, ताकि फुटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिल सके और उपलब्ध भूमि का प्रभावी उपयोग हो सके।

सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, शूटिंग रेंज का भी होगा सुधार
खेलगांव की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बैठक में शूटिंग रेंज की आवश्यक मरम्मत और जरूरी संसाधनों की खरीद पर भी चर्चा हुई। आयुक्त ने खेलगांव की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग और पेंसिल डिवाइडर स्थापित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खेलगांव के विभिन्न स्थानों पर स्थायी कुर्सियां लगवाने के संबंध में भी निर्णय लिया गया।

ऑनलाइन पोर्टल से मिलेगी खेल सुविधाओं की जानकारी
बैठक में जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि जल्द ही खेलगांव का ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो जाएगा। इसके माध्यम से आमजन को खेलगांव में उपलब्ध सुविधाओं, खेल गतिविधियों और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। साथ ही विभिन्न सेवाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी।

खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सिटी बस चलाने का प्रस्ताव
खेलगांव तक खिलाड़ियों और आमजन की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खेल अधिकारी डॉ. पालीवाल ने ई-बस सेवा शुरू करने की मांग भी रखी। इस पर आयुक्त खन्ना ने खिलाड़ियों की आवश्यकताओं के अनुरूप बस संचालन का समय निर्धारित कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

खेल गतिविधियों की दरों की समीक्षा के निर्देश
इस दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए निर्धारित दरों और मुख्य क्रिकेट मैदान की दरों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा महाराणा प्रताप खेलगांव समिति का विभिन्न खेल संघों में क्लब के माध्यम से पंजीकरण कराने को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही खेलगांव की सुविधाओं के विस्तार और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। इस अवसर पर पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार चौधरी सहित खेलगांव समिति के सदस्य एवं विभिन्न हितधारक मौजूद रहे।
कैप्शन-
खेलगांव- उदयपुर। महाराणा प्रताप खेलगांव सोसायटी बैठक में चर्चा करते यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना एवं उपस्थित सोसायटी सदस्य।
गिरीश कुमार वैष्णव
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
संभागीय ब्यूरो चीफ़

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विधिक माप विज्ञान विभाग का जांच अभियान तीन प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, एक पर जुर्माना
Udaipur28 Oct

विधिक माप विज्ञान विभाग का जांच अभियान तीन प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, एक पर जुर्माना

उदयपुर, 27 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान…

पूरी खबर पढ़ें →
अधिकारों के लिए आवाज उठाओ, अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहो परिवर्तनशील मंगलवार के तहत विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम
Udaipur28 Oct

अधिकारों के लिए आवाज उठाओ, अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहो परिवर्तनशील मंगलवार के तहत विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर, 27 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के डीएसएम मैदान में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
Moradabad27 Oct

कांठ के डीएसएम मैदान में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

कांठ में छजलैट विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता…

पूरी खबर पढ़ें →
IFWJ पत्रकार संगठन द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जयपुर शहीद स्मारक पर जुटेगा कारवां
Alwar27 Oct

IFWJ पत्रकार संगठन द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जयपुर शहीद स्मारक पर जुटेगा कारवां

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग और दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि: 28 अक्टूबर को जयपुर के शहीद स्मारक पर…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: उदयपुर मे 458 बूथों पर 28 को होगा मतदान, 3.89 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
Udaipur27 Oct

राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: उदयपुर मे 458 बूथों पर 28 को होगा मतदान, 3.89 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

पंचायतीराज चुनाव: 458 बूथों पर 28 को होगा मतदान, 3.89 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग जिला निर्वाचन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!