विधिक माप विज्ञान विभाग का जांच अभियान तीन प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, एक पर जुर्माना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उदयपुर, 27 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार 27 अक्टूबर को जिले में पैकेजिंग से संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान फर्म आशोका ड्राई फ्रूटस एवं स्पाइस मार्ट, एवेन्यू सूपरमार्ट लिमिटेड एवं जोधपुर स्वीट्स का निरीक्षण कर पैक्ड वस्तुओं की लेबलिंग व अनिवार्य घोषणाएं से संबंधित पैकेजिंग डिक्लेरेशन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। विधिक माप विज्ञान अधिकारी राकेश माहेश्वरी ने बताया कि जांच के दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर पैकेजिंग डिक्लेरेशन अनिवार्य घोषणाएं एवं कार्य नियमों के अनुरूप सही एवं संतोषजनक पाए गए।
निरीक्षण के दौरान पैकेजिंग रजिस्ट्रेशन नहीं पाए जाने पर एक पैकिंग फर्म पर कुल 5 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली।
उन्होंने बताया कि विधिक माप विज्ञान, उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हितों के मध्यनजर पैकेजिंग डिक्लेरेशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगे भी नियमित जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

माहुल में मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसे निशान दिखने का दावा, भावुक हुए श्रद्धालु…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट उमरिया। जिले के नगर परिषद नौरोजाबाद में आम नागरिकों को अधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर रिपोर्ट:…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेंद्र सरकार नें अपने अधिनस्थ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3%.की वृद्धि करते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
श्री गंगानगर के ग्राम पंचायत पक्की के गांव 3सी बड़ी में कांग्रेस पंचायत समिति डायरेक्ट पद के उमीदवार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी में कई दिनों से बिजली विभाग और नोएडा प्राधिकरण को समाचार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।