Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mau

मऊ में 3200 रिक्तियों पर वृहद रोजगार मेला आयोजित

28 Oct 2026, 10:42 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

मऊ में वृहद रोजगार मेला का आयोजन, 3200 रिक्तियों पर चयन का अवसर

मऊ । जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में सेवायोजित करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से बाबा थानी दास इंटर कॉलेज, अमिला में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन तथा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में देश एवं विदेश से संबंधित निजी क्षेत्र की लगभग 12 से 14 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में लगभग 3200 रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। यह बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने जनपद के समस्त बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाएं। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ से संपर्क किया जा सकता है। इस कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मंडी में नकद भुगतान की मांग पर सड़क पर उतरे किसान, छावनी नाके पर आधे घंटे चक्काजाम पुलिस की समझाइश के बाद खुला जाम, भुगतान की समस्या
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मांगों पर सरकार की चुप्पी से कोटवारों में असंतोष, 31 अक्टूबर को भोपाल में महाआंदोलन की चेतावनी सात दिन का प्रदेशव्यापी आंदोलन समाप्त
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सुसनेर में पांच प्रतिष्ठानों से लिए मिठाई-नमकीन के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे ग
माहुल में मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसे निशान दिखने का दावा, भावुक हुए श्रद्धालु
Azamgarh29 Oct

माहुल में मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसे निशान दिखने का दावा, भावुक हुए श्रद्धालु

माहुल में मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसे निशान दिखने का दावा, भावुक हुए श्रद्धालु…

पूरी खबर पढ़ें →
नौरोजाबाद नगर परिषद में आम जनता परेशान! अधिकारियों से मिलने के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल आम जनता बाहर बिना पानी के इंतजार करती है और अंदर बैठे अधिकारी और
आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर
Azamgarh29 Oct

आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर

आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर रिपोर्ट:…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!