नौरोजाबाद नगर परिषद में आम जनता परेशान! अधिकारियों से मिलने घंटों इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल बाहर जनता इंतजार करती रही, अंदर चेंबर में चाय-नाश्ते का दौर! आखिर आम नागरिकों की सुनव

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट
नौरोजाबाद, उमरिया। जिले के नौरोजाबाद नगर परिषद कार्यालय में आम नागरिकों को अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि वे अपने जरूरी काम लेकर अधिकारियों से मिलने कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन कई बार लंबा इंतजार करने के बाद भी उनकी मुलाकात नहीं हो पाती और उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के चेंबर में कुछ लोगों की मुलाकात आसानी से हो जाती है, जबकि बाहर बैठे अन्य नागरिक अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं। आरोप है कि कुछ लोग लंबे समय तक चेंबर में बैठे रहते हैं, जिससे दूसरे लोगों को अपनी समस्या रखने का अवसर नहीं मिल पाता।
अंदर चाय-नाश्ता, बाहर जनता इंतजार करने को मजबूर!
आम नागरिकों की परेशानी का मुद्दा यह है कि जब लोग अपने काम के सिलसिले में नगर परिषद पहुंचते हैं, तो उन्हें अधिकारियों से मिलने के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है। नागरिकों का कहना है कि सीएमओ के चेंबर से लेकर अन्य अधिकारियों के कक्षों तक मुलाकात की व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि अधिकारी अपने कक्ष में उपलब्ध हैं, तो आम नागरिकों को समय पर मुलाकात का अवसर क्यों नहीं मिल पा रहा है? यदि किसी अधिकारी की बैठक या अन्य जरूरी काम है, तो नागरिकों को इसकी जानकारी देकर मुलाकात का निर्धारित समय बताया जाना चाहिए।
आम जनता के समय की भी है कीमत
नगर परिषद में आने वाले नागरिक किसी न किसी जरूरी काम, शिकायत या समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में घंटों इंतजार करना और बिना मुलाकात किए लौट जाना उनके लिए परेशानी का कारण बनता है। इससे न केवल लोगों का समय बर्बाद होता है, बल्कि सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं।
जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल
अब सवाल यह है कि क्या नौरोजाबाद नगर परिषद में आम नागरिकों से मुलाकात के लिए कोई निर्धारित व्यवस्था है? क्या अधिकारियों के चेंबर में मिलने वालों के लिए समय-सीमा तय की गई है? क्या बाहर इंतजार कर रहे नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा?
नगर परिषद प्रशासन को चाहिए कि वह आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुलाकात की पारदर्शी व्यवस्था बनाए, ताकि किसी भी नागरिक को अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार न करना पड़े।
अब देखना यह होगा कि नगर परिषद प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में सुधार करता है या फिर आम जनता इसी तरह इंतजार करने को मजबूर रहती है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







