पोदार इंटरनेशनल स्कूल में ‘द ट्रेंड फेस्ट’ कार्निवल का आयोजन ‘Turning Waste into WOW’ थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण एवं पुनः उपयोग का संदेश।

जिला रिपोर्टर – डॉ अनिल दुबे इंदौर
इंदौर। पोदार इंटरनेशनल स्कूल, विजय नगर, इंदौर में ‘द ट्रेंड फेस्ट – Turning Waste into WOW’ थीम के अंतर्गत भव्य कार्निवल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने Reuse, Repair, Rewear और Recycle की अवधारणा पर आधारित रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और कलात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फैशन के साथ-साथ पुराने कपड़ों के पुनः उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्निवल का उद्घाटन पीटीए सदस्य श्रीमती सपना भदौरिया एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े डॉ. संजय प्रसाद के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पुराने कपड़ों को नया रूप देकर आकर्षक एवं रचनात्मक परिधान तैयार किए। विद्यार्थियों ने इन परिधानों को पहनकर रैंप वॉक किया और अपनी अनूठी प्रस्तुति से उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि रचनात्मक सोच और नवाचार से अनुपयोगी वस्तुओं को भी उपयोगी एवं आकर्षक बनाया जा सकता है।
कार्निवल में मनोरंजन और रचनात्मकता का भी विशेष ध्यान रखा गया। उपस्थित लोगों ने कराओके के माध्यम से गायन का आनंद लिया। वहीं, विद्यार्थियों द्वारा नेल आर्ट, टैटू और मेहंदी डिजाइनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल भी लगाए गए, जिन पर उपलब्ध स्वादिष्ट व्यंजनों का अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर महाजन ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इवेंट कोऑर्डिनेटर मिंटी त्रिपाठी एवं उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और उत्साह की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्री सुधीर महाजन के मार्गदर्शन में एडमिन ऑफिसर सचिन नेरनिया तथा लीडरशिप टीम की सदस्य मिंटी त्रिपाठी, दर्शना पुरोहित, अपूर्वा वानखेड़े, डॉ. वैशाली द्विवेदी, रितु यादव, पूनम शर्मा एवं पोदार स्कूल के समस्त शिक्षकों ने अथक परिश्रम किया।
इस कार्निवल ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। ‘Turning Waste into WOW’ की थीम ने यह संदेश दिया कि पुराने संसाधनों का रचनात्मक पुनः उपयोग न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि फैशन और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार भी खोलता है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







