Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

एएसआई का रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

29 Oct 2026, 03:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एएसआई का रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर जिले में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सीताराम अहिरवार का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। यह मामला सिविल लाइन थाना परिसर का है, जहां एएसआई पर फरियादी भवानीदीन प्रजापति से केस के निपटारे के नाम पर 2 हजार रुपये लेने का आरोप है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनसे पहले 5 हजार रुपये की मांग की गई थी और पैसे नहीं देने पर परेशान किए जाने की बात भी कही गई। वायरल वीडियो में एएसआई पुलिस की गाड़ी में रुपये लेते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

मामला सामने आने के बाद छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने सीताराम अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया। एसपी ने रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

मामले में सामने आए आरोपों और वीडियो की परिस्थितियों की जांच महत्वपूर्ण होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पोदार इंटरनेशनल स्कूल में ‘द ट्रेंड फेस्ट’ कार्निवल का आयोजन ‘Turning Waste into WOW’ थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण एवं पुनः उपयोग का संदेश।
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मंडी में नकद भुगतान की मांग पर सड़क पर उतरे किसान, छावनी नाके पर आधे घंटे चक्काजाम पुलिस की समझाइश के बाद खुला जाम, भुगतान की समस्या
अमगांव बड़ा में हादसों को न्योता दे रहा खुला नाला, लोडिंग कैंपर का पहिया नाले में उतरा
Narsimhapur29 Oct

अमगांव बड़ा में हादसों को न्योता दे रहा खुला नाला, लोडिंग कैंपर का पहिया नाले में उतरा

जिला रिपोर्टर घनश्याम लोधी/ अमगांव बड़ा में हादसों को न्योता दे रहा खुला नाला, लोडिंग कैंपर का पहिया…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मांगों पर सरकार की चुप्पी से कोटवारों में असंतोष, 31 अक्टूबर को भोपाल में महाआंदोलन की चेतावनी सात दिन का प्रदेशव्यापी आंदोलन समाप्त
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सुसनेर में पांच प्रतिष्ठानों से लिए मिठाई-नमकीन के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे ग
नौरोजाबाद नगर परिषद में आम जनता परेशान! अधिकारियों से मिलने के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल आम जनता बाहर बिना पानी के इंतजार करती है और अंदर बैठे अधिकारी और
error: Content is protected !!