Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

470 एनसीसी कैडेट्स ले रहे आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में

29 Oct 2026, 03:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
470 एनसीसी कैडेट्स ले रहे आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* 33 म.प्र. बटालियन एनसीसी, सागर द्वारा एस.वी.एन.

कॉलेज में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (भाग-177) का आयोजन 02 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। शिविर में मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के शासकीय आईटीआई संस्थानों के सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स के साथ केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 सागर, उत्कर्ष पब्लिक स्कूल एवं एम.आर.पी.एस.

स्कूल सागर के कुल 470 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर में कैडेट्स को मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, फायरिंग, ड्रिल और पीटी सहित विभिन्न सैन्य गतिविधियों का सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके साथ ही समाज सेवा, सेना के शौर्य, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देश सेवा के मूल्यों के विकास के लिए विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है। शिविर के प्रारंभिक समारोह को संबोधित करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल आर.

एस. राजीव (सेना मेडल) ने कहा कि एनसीसी की वर्दी धारण करने के बाद युवाओं में अतिरिक्त योग्यता और क्षमता का विकास होता है।

यह वर्दी उनमें देशभक्ति, चरित्र निर्माण और निःस्वार्थ सेवा की भावना विकसित कर उन्हें उत्कृष्ट नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है। शिविर के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण कैडेट्स को जीवनभर याद रहता है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार वर्तमान में एनसीसी का दायरा बढ़ा रही है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पा जोशी ने बताया कि शिविर में कैडेट्स को आरडी परेड और फ्लैग एरिया के लिए तैयार किया जा रहा है।

शिविर के दौरान एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, सागर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सुजीत उपाध्याय ने शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘संकल्प वृक्ष’ कार्यक्रम के अंतर्गत आम के पौधे का रोपण किया।

साथ ही, ‘संकल्प वृक्ष’ कार्यक्रम के लिए भोपाल जाने वाले 13 चयनित कैडेट्स के लिए फ्लैग सेरेमनी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर अश्विनी कुमार (एसएम), कैप्टन आर.

एस. राठौर, लेफ्टिनेंट प्रदीप पाठक, सूबेदार गगन कुमार, नायब सूबेदार पाटिल ताना जी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए सह-एनसीसी अधिकारी एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पोदार इंटरनेशनल स्कूल में ‘द ट्रेंड फेस्ट’ कार्निवल का आयोजन ‘Turning Waste into WOW’ थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण एवं पुनः उपयोग का संदेश।
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मंडी में नकद भुगतान की मांग पर सड़क पर उतरे किसान, छावनी नाके पर आधे घंटे चक्काजाम पुलिस की समझाइश के बाद खुला जाम, भुगतान की समस्या
अमगांव बड़ा में हादसों को न्योता दे रहा खुला नाला, लोडिंग कैंपर का पहिया नाले में उतरा
Narsimhapur29 Oct

अमगांव बड़ा में हादसों को न्योता दे रहा खुला नाला, लोडिंग कैंपर का पहिया नाले में उतरा

जिला रिपोर्टर घनश्याम लोधी/ अमगांव बड़ा में हादसों को न्योता दे रहा खुला नाला, लोडिंग कैंपर का पहिया…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मांगों पर सरकार की चुप्पी से कोटवारों में असंतोष, 31 अक्टूबर को भोपाल में महाआंदोलन की चेतावनी सात दिन का प्रदेशव्यापी आंदोलन समाप्त
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सुसनेर में पांच प्रतिष्ठानों से लिए मिठाई-नमकीन के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे ग
नौरोजाबाद नगर परिषद में आम जनता परेशान! अधिकारियों से मिलने के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल आम जनता बाहर बिना पानी के इंतजार करती है और अंदर बैठे अधिकारी और
error: Content is protected !!