6 लाख का बिल निकालने के लिए मांगी 12 हजार की रिश्वत, ACB ने कार्यकारी अभियंता को रंगे हाथों दबोचा, चपरासी भी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
सरकारी काम का बिल पास कराने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती है क्या? इस सवाल को फिर से जिंदा करने वाली घटना गडचिरोली जिला परिषद में सामने आई है।
लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग (ACB) ने मंगलवार, 28 अक्टूबर को जिला परिषद के बांधकाम विभाग के कार्यकारी अभियंता नितीन बारहाते को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में शिपाई ईश्वर निसार को भी अटक किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिला परिषद के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
2% कमीशन का खेल
मिली जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के बांधकाम विभाग के तहत एक ठेकेदार का 6 लाख रुपये का बिल लंबे समय से लंबित था। इस बिल को निकालने के लिए 2% के हिसाब से 12 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
परेशान ठेकेदार ने इस रिश्वतखोरी की शिकायत ACB के पास की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने जिला परिषद परिसर में ही जाल बिछाया।
चपरासी के हाथ से ली जा रही थी रिश्वत
मंगलवार दोपहर को की गई इस ट्रैप कार्रवाई के दौरान सामने आया कि शिपाई ईश्वर निसार के माध्यम से रिश्वत की रकम स्वीकार की जा रही थी। रकम लेते ही ACB की टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। यह पूरी कार्रवाई ACB के उपअधीक्षक विक्रांत सगणे के नेतृत्व में की गई।
दक्षता जागरूकता सप्ताह में ही हुआ भ्रष्टाचार का भंडाफोड़
खास बात यह है कि राज्य में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच ACB की ओर से दक्षता जनजागृती सप्ताह मनाया जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण चल रहा है, उसी दौरान जिला परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी का रिश्वत लेते पकड़ा जाना प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय रेलवे ने रेलगाड़ियों के डिब्बों में उपलब्ध मोबाईल चार्जिंग पाइंट को रात मे 11बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनागपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सही और सुरक्षित तरीके से बनाए रखने और यातायात जाम की परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमहाराष्ट्र प्रदेश ." आपके सरकार" पोर्टल से आय प्रमाण पत्र या अन्य कोई भी सरकारी प्रमाण पत्र प्राप्त…
पूरी खबर पढ़ें →
एटा ब्रेकिंग:- *एटा पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढ़ेर,52 केस थे दर्ज* *ज्वेलर्स से लाखों…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: 10 मुकदमों से जुड़ी 108 लीटर अवैध शराब नष्ट, परसामलिक पुलिस की कार्रवाई - न्यायालय के आदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।