भदोही के औराई में मृत उपनिरीक्षक की संपत्ति और नौकरी के लिए रची साजिश, कोर्ट के आदेश पर सात पर मुकदमा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भदोही के औराई में मृत उपनिरीक्षक की संपत्ति और नौकरी के लिए रची साजिश, कोर्ट के आदेश पर सात पर मुकदमा
भदोही उत्तर प्रदेश।
भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक राजन बिंद की फर्जी पत्नी बनकर सरकारी नौकरी और सर्विस फंड हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने एक महिला, उसके पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मृतक उपनिरीक्षक के पिता रमापति बिंद के अनुसार, उनके बेटे की तैनाती प्रतापगढ़ जिले की आरटीओ चौकी पर प्रभारी के रूप में थी। 10 सितंबर 2025 को नरथुआ पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। पिता का कहना है कि राजन अविवाहित थे और सर्विस बुक में वह खुद नॉमिनी हैं, जिसके तहत उन्हें पेंशन मिल रही है।
आरोप है कि नबधन निवासी पिंकी बिंद ने खुद को राजन की पत्नी बताते हुए शादी की फर्जी तस्वीरें और दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अनुकंपा के आधार पर नौकरी और देयकों के भुगतान की मांग की। पिता द्वारा शिकायत किए जाने और मामले की जांच के बाद पुलिस ने सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ तहसील क्षेत्र के छजलैट में भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी उर्फ अंगद ने…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपर छजलैट में बुधवार को ब्राससिटी सहोदय के अंतर्गत अंडर-19 बालक वर्ग…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद की नगर पंचायत अगवानपुर में कांवड़ पथ बाईपास रोड स्थित कर्बला मैदान में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट नौरोजाबाद // उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत नयागांव स्थित शासकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता पीड़ित छात्रा समेत अन्य कोई छात्रा सामने नहीं आई, कॉलेज प्रशासन…
पूरी खबर पढ़ें →
अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता पीड़ित छात्रा समेत अन्य कोई छात्रा सामने नहीं आई, कॉलेज प्रशासन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।