Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

रुपईडीहा पुलिस ने 26 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तारअंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपए

29 Oct 2026, 05:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रुपईडीहा पुलिस ने 26 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तारअंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपए - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

*रूपईडीहा पुलिस ने 26 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार*

*अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये*

रूपईडीहा बहराइच।रुपईडीहा पुलिस ने 10 लाख के स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। रूपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने 26 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 29 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की।
रूपईडीहा पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर, करीब दो किलोमीटर पूर्व, दोपहर में चांद बाबू उर्फ चंदू कुरैशी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक मुस्तफा कुरैशी का पुत्र है और रूपईडीहा थाना क्षेत्र के मुनीरगंज कस्बे के चिकवन मोहल्ले का निवासी है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की। इस मामले में थाना रूपईडीहा में मुकदमा एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मथुरा: बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज मथुरा में हृदय रोग पर सेमिनार आयोजित हुई……
Mathura25 Nov

मथुरा: बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज मथुरा में हृदय रोग पर सेमिनार आयोजित हुई……

मथुरा : बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एएसएम पॉलिटेक्निक में हृदय रोग पर एक सेमिनार का…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री सैनी ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, कहा- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत
हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज BJP-कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठकें, सत्ता पक्ष और विपक्ष तैयार करेंगे अपनी रणनीति
सहारनपुर में सपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशी, बेहट से उमर अली खान को टिकट
Saharanpur25 Nov

सहारनपुर में सपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशी, बेहट से उमर अली खान को टिकट

बेहट (सहारनपुर) समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी पहली पांच प्रत्याशियों की सूची…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!