Kaimur (Bhabua)
ठेकेदार से लूट और जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ठेकेदार से लूट और जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार
भभुआ (कैमूर)। भभुआ थाना क्षेत्र के दतियांव गांव के पास ठेकेदार दिवाकर पासवान से 35 हजार रुपये और मोबाइल लूटने तथा जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दतियांव गांव निवासी राहुल कुमार कुशवाहा और सोनू पासवान के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर की सुबह करीब 9:30 बजे दिवाकर पासवान मजदूरी देने के लिए 35 हजार रुपये लेकर मोटरसाइकिल से भभुआ जा रहे थे। इसी दौरान दतियांव गांव स्थित बीएमसी डेयरी के पास दोनों आरोपितों ने कथित तौर पर जातिसूचक गाली देते हुए उनकी मोटरसाइकिल रोक दी और रुपये व मोबाइल छीन लिए। मामले में पीड़ित के आवेदन पर भभुआ थाना कांड संख्या 1116/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
( अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsपं. नारायण गुरु ने बताया कि काशी के 102 से अधिक कुंडों एवं पोखरों पर भी देव दीपावली…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 2,067 क्विंटल से अधिक धान जब्त तेवरी और स्लीमनाबाद…
पूरी खबर पढ़ें →
लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 23 नवम्बर 2026, गयाजी : सरकारी तंत्र में दीमक की तरह…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुरात स्नेहा फूड्सवर आयकर तपासणी चंद्रपुर : स्नेहा फूड्सवर आयकर विभागाने तीन ठिकाणी तपासणी सुरू केली आहे. या…
पूरी खबर पढ़ें →

धनबाद: कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान उर्फ जियाउल हक को धनबाद जेल से हजारीबाग केंद्रीय कारा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।