आजमगढ़ के फूलपुर में चांद ने दिया दगा, बिजली कटौती के बीच मोबाइल पर चांद देखकर महिलाओं ने खोला व्रत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़ के फूलपुर में चांद ने दिया दगा, बिजली कटौती के बीच मोबाइल पर चांद देखकर महिलाओं ने खोला व्रत
रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
फूलपुर, आजमगढ़। करवा चौथ के शुभ अवसर पर आजमगढ़ जिले के फूलपुर में सुहागिन महिलाओं को चांद के दीदार के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। आसमान में चांद नजर नहीं आने और बिजली की आंख-मिचौली के बीच व्रती महिलाओं की परेशानी बढ़ गई। आखिरकार कई महिलाओं ने मोबाइल फोन पर चांद के दर्शन कर अपना व्रत पूरा किया।
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन, अर्घ्य और पूजा के बाद व्रत खोलने की परंपरा है।
फूलपुर में चांद का इंतजार कर रही महिलाओं को जब आसमान में चांद के दर्शन नहीं हुए, तो उन्होंने मोबाइल फोन का सहारा लिया। मोबाइल पर चांद देखकर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और अर्घ्य दिया। इसके बाद पतियों ने अपनी पत्नियों को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया।
इस तरह बिजली की आंख-मिचौली और चांद के दीदार में हुई देरी के बावजूद फूलपुर में महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ करवा चौथ का त्योहार संपन्न किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ચોટીલા: ચોટીલા તળેટીથી શ્રી ચામુંડા માતાજીના મંદિર તરફ જતા આશરે 40 ફૂટના મુખ્ય માર્ગ પરથી ગેરકાયદે દબાણો દૂર…
पूरी खबर पढ़ें →
ਜਲੰਧਰ:31 ਅਕਤੂਬਰ ( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਿਰਮੌਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਪੰਜਾਬ ਸੁਬਾਰਡੀਨੇਟ ਸਰਵਿਸਿਜ਼ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਫੈਡਰਲ…
पूरी खबर पढ़ें →
अहेरी तालुका के लकड़ी शिल्पकार कौशव मित्र ने बनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हूबहू प्रतिमा अहेरी, जिला गढ़चिरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को आगर-मालवा में राष्ट्रीय एकता का अनूठा उत्साह…
पूरी खबर पढ़ें →
*महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना* वन्दे…
पूरी खबर पढ़ें →
Sherghati nagarprashid ward no- 05 samodbigha me gadi road pe lgane se ho rhi hai presani
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।