Kushinagar : बेवफाई से बौखलाए प्रेमी ने की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर की जमकर धुनाई, पुलिस को सुपुर्द
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता Hata, Kushinagar : हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर सनसनीखेज वारदात उजागर हुई है। आरोप है कि एक युवक ने बेवफाई से बौखलाकर घर में घुसकर अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती का विवाह कहीं और तय होने से युवक नाराज था और प्रेमिका उसके साथ भागने को तैयार नहीं थी। घटना के बाद युवती के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती का विवाह दूसरी जगह तय होने के बाद युवक नाराज था। इसी बीच मंगलवार शाम वह युवती के घर पहुंचा और कथित तौर पर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। युवती की शिनाख्त रोशनी पुत्री मलहम के रूप में हुई है। मृतका युवती की मां ने बताया कि उसके पति सऊदी अरब रहते हैं। युवती जिस युवक से शादी तय हुई थी, उससे वह बात करती थी। जिससे हमलावर युवक नाराज रहता था। वह उसकी लड़की को भगा ले जाना चाहता था। जिसका उसकी बेटी ने विरोध किया था। इसी से खार लहाये युवक ने उनकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।युवती की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। चूंकि मृतका युवती दूसरे समुदाय की थी, लिहाजा घटना में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी केशव कुमार, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व सीओ कसया डॉ अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ચોટીલા: ચોટીલા તળેટીથી શ્રી ચામુંડા માતાજીના મંદિર તરફ જતા આશરે 40 ફૂટના મુખ્ય માર્ગ પરથી ગેરકાયદે દબાણો દૂર…
पूरी खबर पढ़ें →
ਜਲੰਧਰ:31 ਅਕਤੂਬਰ ( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਿਰਮੌਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਪੰਜਾਬ ਸੁਬਾਰਡੀਨੇਟ ਸਰਵਿਸਿਜ਼ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਫੈਡਰਲ…
पूरी खबर पढ़ें →
अहेरी तालुका के लकड़ी शिल्पकार कौशव मित्र ने बनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हूबहू प्रतिमा अहेरी, जिला गढ़चिरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को आगर-मालवा में राष्ट्रीय एकता का अनूठा उत्साह…
पूरी खबर पढ़ें →
*महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना* वन्दे…
पूरी खबर पढ़ें →
Sherghati nagarprashid ward no- 05 samodbigha me gadi road pe lgane se ho rhi hai presani
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।