अंबाला में सुबह-सुबह शर्ट फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची 8 दमकल गाड़ियां
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
अंबाला शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में सुबह एक शर्ट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री में रखा सामान और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
आग की गंभीरता को देखते हुए अंबाला शहर और अंबाला कैंट से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल की 8 गाड़ियों ने करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया।
वहीं फैक्ट्री मालिक का कहना है कि आग किस वजह से लगी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पटाखे या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है, लेकिन आग ने उनकी पूरी फैक्ट्री को तबाह कर दिया है।
इस घटना में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है।
मौके पर अंबाला शहर और अंबाला कैंट से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई थीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।
इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि रोहित शर्मा विशु ने भी राहत कार्यों में सहयोग किया।
वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ਜਲੰਧਰ:31 ਅਕਤੂਬਰ ( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਿਰਮੌਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਪੰਜਾਬ ਸੁਬਾਰਡੀਨੇਟ ਸਰਵਿਸਿਜ਼ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਫੈਡਰਲ…
पूरी खबर पढ़ें →
अहेरी तालुका के लकड़ी शिल्पकार कौशव मित्र ने बनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हूबहू प्रतिमा अहेरी, जिला गढ़चिरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को आगर-मालवा में राष्ट्रीय एकता का अनूठा उत्साह…
पूरी खबर पढ़ें →
*महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना* वन्दे…
पूरी खबर पढ़ें →
Sherghati nagarprashid ward no- 05 samodbigha me gadi road pe lgane se ho rhi hai presani
पूरी खबर पढ़ें →
Sherghati nagarprashid ward no- 05 samodbigha me gadi road pe lgane se ho rhi hai presani
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।