शादी का झांसा देकर नाबालिग को मुंबई ले गया आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


योगेश शर्मा कि रिपोर्ट -जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाकर मुंबई ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंबई के नाला सोपारा से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया है।
वहीं, मामले के आरोपी 24 वर्षीय अजय पुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप है।
वीओ- दरअसल, 17 सितंबर की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद 17 वर्षीय नाबालिग अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। अगले दिन सुबह वह घर से गायब मिली।
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पत्थलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
परिजनों ने अजय पुरी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी डॉ.
लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम मुंबई रवाना की गई। मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्य और परिजनों के सहयोग से पुलिस ने नाला सोपारा, मुंबई से नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया।
वीओ- एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया की नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था और काम दिलाने के बहाने उसे मुंबई ले गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।
पुलिस ने नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, आरोपी अजय पुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उदयपुर(गुड़ली ) मुख्य गांव गुड़ली के पास खुले पड़े नालिया मे गाय के गिरने से हड़कंप मच गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीटीआई संजय सोनकर ने पेश की मानवता की मिसाल, तत्परता से बचाई घायल यात्री की जान। ललितपुर। रेलवे…
पूरी खबर पढ़ें →
59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रुपईडीहा बहराइच…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती…
पूरी खबर पढ़ें →
अलवर। प्रगतिशील महिला समिति की ओर से दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शनिवार सुबह 11 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर राजबहादुर सिंह दिनांक 31/10/2026 शनिवार भिण्ड - आज भिंड में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।