Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

45 महीने बाद हाईकोर्ट से पूर्व नौकरानी पूनम बरी,मोबाइल कॉल डिटेल से साजिश साबित नहीं कर सकी पुलिस…जानिए क्या है मामला

30 Oct 2026, 05:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
45 महीने बाद हाईकोर्ट से पूर्व नौकरानी पूनम बरी,मोबाइल कॉल डिटेल से साजिश साबित नहीं कर सकी पुलिस...जानिए क्या है मामला - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
चर्चित डॉ. विनिता अरोड़ा हत्याकांड में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए पूर्व नौकरानी पूनम को बरी कर दिया है।

करीब 45 महीने जेल में बिताने के बाद पूनम को अदालत से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ पेश किए गए साक्ष्यों को दोष साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं माना।

वहीं, मामले के चार अन्य दोषियों की फांसी की सजा को बिना छूट के 30-30 साल के कारावास में बदल दिया गया है। मामले के अनुसार, 9 जनवरी 2023 की रात डॉ.

विनिता अरोड़ा की उनके घर में लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय उनके पति डॉ.

अतुल अरोड़ा भी घर पर मौजूद थे। आरोपी घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने जांच के बाद पूर्व नौकरानी पूनम सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूनम और आरोपी विक्रम उर्फ विक्की के बीच संपर्क होने का दावा करते हुए मोबाइल कॉल डिटेल को अहम साक्ष्य बताया था।

आरोप था कि पूनम ने विक्की को घर में नकदी और गहने रखे होने की जानकारी दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आया कि जिस मोबाइल नंबर को पूनम का बताया जा रहा था, वह उसके जीजा जसबीर सिंह के नाम पर पंजीकृत था।

जसबीर सिंह ने अदालत में स्पष्ट किया कि उसने सिम कार्ड पूनम को नहीं दिया था। पुलिस यह भी साबित नहीं कर सकी कि संबंधित नंबर का इस्तेमाल पूनम ही करती थी या वारदात के आसपास उसकी अन्य आरोपियों से बातचीत हुई थी।

साजिश में शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले
हाईकोर्ट ने माना कि पूनम का आरोपियों से परिचित होना या उनके घर में काम करना मात्र उसे साजिश में शामिल साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उसके पास से लूट का कोई सामान बरामद नहीं हुआ और न ही उसकी निशानदेही पर कोई बरामदगी हुई।

अदालत ने कहा कि केवल संदेह और पुलिस हिरासत में दर्ज कथित स्वीकारोक्ति के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। इन्हीं तथ्यों के आधार पर पूनम को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।

चार दोषियों को बिना छूट 30 साल की कैद
हाईकोर्ट की खंडपीठ ने शेष चार दोषियों सुनील कुमार, मनीष कुमार, विक्रमजीत उर्फ बिट्टू और विक्रम उर्फ विक्की की मृत्युदंड की सजा को न्यूनतम 30 साल के कारावास में बदल दिया है। उन्हें यह सजा बिना किसी छूट के भुगतनी होगी।

अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सख्त सजा को जरूरी माना, हालांकि दोषियों के सुधार की संभावना को भी ध्यान में रखा। पूनम के बरी होने के बाद दोषियों की संख्या पांच से कम रह गई, जिसके चलते डकैती की धारा के तहत सजा में भी तदनुसार बदलाव किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Lalitpur31 Oct

सीटीआई संजय सोनकर ने पेश की मानवता की मिसाल, तत्परता से बचाई घायल यात्री की जान।

सीटीआई संजय सोनकर ने पेश की मानवता की मिसाल, तत्परता से बचाई घायल यात्री की जान। ललितपुर। रेलवे…

पूरी खबर पढ़ें →
59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Bahraich31 Oct

59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रुपईडीहा बहराइच…

पूरी खबर पढ़ें →
ईबिखरे एकता के रंग: ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़े युवा, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी
Sagar31 Oct

ईबिखरे एकता के रंग: ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़े युवा, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!