एएसपी संजय वर्मा ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बलिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बलिया पुलिस की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइंस से निकाली गई एकता दौड़ को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत', 'एकता का संकल्प' और 'सरदार पटेल अमर रहें' के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को एकजुटता और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर…
पूरी खबर पढ़ें →
अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, बिजिलेंस, गोरखपुर की टीम ने शनिवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद; मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पकड़ा गया…
पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 648 बोतल रम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार नौतनवा पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमऊ : 01 नवंबर 2026 को जनपद मऊ में यातायात माह नवंबर–2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।