25000 का इनामिया शातिर अभियुक्त 10 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर
दिनांक 30/10/26
थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-151/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0- 228/2026 धारा 8/20/26 एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 30.10.2026 को पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत KD होटल के पास से 25 हजार का इनामिया अभियुक्त वीरेश कुमार महतो पुत्र स्वामीनाथ महतो निवासी बभनौलिया थाना दाउदपुर जिला छपरा सारण बिहार (हालपता- गुप्ता कालोनी, पालनपुरबिहार, जनपद गुरूग्राम, हरियाण) को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 10 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा व बिक्री की धनराशि 11,000 रूपये बरामद किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । *गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.
वीरेश कुमार महतो पुत्र स्वामीनाथ महतो निवासी बभनौलिया थाना दाउदपुर जिला छपरा सारण बिहार (हालपता- गुप्ता कालोनी, पालनपुरबिहार, जनपद गुरूग्राम, हरियाण) । *पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-151/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ।
मु0अ0सं0- 228/2026 धारा 8/20/26 एनडीपीएस एक्ट थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर । *आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0-486/2017 धारा 60/72 आबकारी अधि.
व 420,467,468,471,120 बी भादवि थाना फरह जनपद मथुरा । मु0अ0सं0-149/2019 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद ।
मु0अ0सं0-1500/2019 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद । मु0अ0सं0-32/2020 धारा 60/63 आबकारी अधि.
व 419,420,467,468,471 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली । मु0अ0सं0-141/2011 थाना लिंक रोड़ जनपद गाजियाबाद ।
मु0अ0सं0-391/2003 थाना लिंक रोड़ जनपद गाजियाबाद । मु0अ0सं0-393/2003 थाना लिंक रोड़ जनपद गाजियाबाद ।
*वरामदगी विवरण-*
10 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम गिरफ्तार/बरामदगी -*
थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र मय पुलिस टीम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







