करंट से झुलसे वानर की मौत, सुविधायुक्त एनिमल शेल्टर होम की कमी आई सामने
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगू / रावतभाटा। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी के वार्ड नंबर 16 में करंट से बुरी तरह झुलसे वानर की शनिवार सुबह मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप ने वानर को रेस्क्यू कर कोटा में उपचार करवाया था। इसके बाद उसे रावतभाटा लाकर अस्थायी शेल्टर होम में उसकी देखभाल और मरहम-पट्टी की जा रही थी, लेकिन शनिवार सुबह अचानक शरीर से खून आने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
विनीता प्रदीप ने बताया कि करंट लगने के कारण वानर की किडनियां फेल हो गई थीं। उन्होंने रावतभाटा में पशुओं के लिए पर्याप्त संसाधनों और सुविधायुक्त एनिमल शेल्टर होम की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि समय पर सूचना नहीं मिलने और उचित सुविधाओं के अभाव में बेजुबान जीवों की जान चली जाती है।
पार्षद मनीष गिरी ने आमजन से अपील की कि शहर के किसी भी वार्ड में घायल, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त पशु दिखाई देने पर तुरंत सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप को 63094 69769 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि शहर की आबादी से दूर सुविधायुक्त एनिमल शेल्टर होम बनने से ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।
शनिवार को मृत वानर को विनीता प्रदीप ने पार्षद मनीष गिरी, अनु तारा कॉलोनी के सतीश नायर तथा नगर पालिका कर्मचारियों के सहयोग से विधि-विधानपूर्वक दफनाया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🇮🇳 बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भव्य कार्यक्रम, SSP ने सरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
नई दिल्ली। लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव को लेकर गठित संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsभारत में जनगणना 2027 के लिए दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्राप्त हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
लोकतंत्र की अनूठी मिसाल: अलवर में सिर्फ 1 वोट के अंतर से तय हुआ सरपंच पद का फैसला,…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के तहत ग्राम पंचायत सूमर में पंच एवं सरपंच…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधीनगर आबूरोड़ एवं शिव संस्कार केन्द्र, आबूरोड़ के संयुक्त तत्वावधान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।