ईबिखरे एकता के रंग: ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़े युवा, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सागर में यूनिटी रन का आयोजन किया गया। सांसद डॉ.
लता वानखेड़े, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी , कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी रन को रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। सांसद डॉ.
लता वानखेड़े ने कहा कि स्वतंत्रता के समय हमारा देश 565 से अधिक रियासतों में विभाजित था। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से इन रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके इसी अतुलनीय योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को चिरस्थायी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कराया है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी रन हमें उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है।
हमें उनसे प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए सदैव संकल्पित रहना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेष द्विवेदी, एसडीएम रोहित वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन , जिला परियोजना समन्वयक गिरीश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी , भूतपूर्व सैनिक सहित बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नरसिंहपुर जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान operation eagle…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे नेशनल हाईवे 44 पर आज एक बड़ा ट्राला पलट गया जिसमे लोहे का सामान लोड था।…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे नेशनल हाईवे 44 पर आज एक बड़ा ट्राला पलट गया जिसमे लोहे का सामान लोड था।…
पूरी खबर पढ़ें →
# रसमोहनी गांव में रामलीला का मंचन, दर्शकों में उत्साह **हिनौती की रामलीला मंडली कर रही धार्मिक प्रसंगों…
पूरी खबर पढ़ें →
गया में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला-संस्कृति की छटा गया। कला…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* भोपाल में तंत्र-मंत्र और रकम दोगुनी करन का झांसा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।