बोलेरो की टक्कर से दो की मौत

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
गाडाघाट में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम; पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
जिला रिपोर्टर रोहित शर्मा।
रसमोहनी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाडाघाट में शुक्रवार 30 अक्टूबर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार काले रंग की बोलेरो ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी समीर खान ने बाताया की ग्राम बेलिया निवासी बद्री प्रसाद रेदास (37) अपने साथी सुरेन्द्र जायसवाल (38) के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक MP18MK6929 से जा रहे थे। इसी दौरान गाडाघाट स्थित ठाकुर बाबा के पास झीकबिजुरी रोड पर जैतपुर की ओर से आ रही काले रंग की बोलेरो क्रमांक MP18ZJ3506 के चालक ने कथित तौर पर तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने बद्री प्रसाद रेदास को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुरेन्द्र जायसवाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान सुरेन्द्र जायसवाल की भी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर की मर्चुरी में रखवाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। शिकायतकर्ता समन चर्मकार ने बोलेरो चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
एक ही हादसे में दो लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और बोलेरो चालक के संबंध में जांच की जा रही है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







