Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

गया में जिलास्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला -संस्कृति की छटा l

31 Oct 2026, 10:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गया में जिलास्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला -संस्कृति की छटा l - गया, बिहार

गया में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला-संस्कृति की छटा

गया। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वावधान में हरिदास सेमिनरी-सह-आर्ट गैलरी, गया में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, गया शैलेश कुमार दास, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार, निदेशक डी०आर०डी०ए० सूरज कुमार एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उत्सव में कविता लेखन, चित्रकला, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य एवं नुक्कड़ नाटक की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु कविता लेखन में डॉ० सच्चिदानंद प्रेमी एवं रामकृष्ण मिश्र, चित्रकला में अमित कुमार एवं मोती करीमी, समूह लोकगीत में शशि कुमार एवं हृत्विक कुमार, नुक्कड़ नाटक में जैनेंद्र कुमार मालवीय, शंभु सुमन एवं अभिषेक मिश्रा तथा समूह लोकनृत्य में राघवेंद्र कुमार एवं राखी निर्णायक मंडल में शामिल रहे।

प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप कविता लेखन में समृद्धि भारती, जागृति कुमारी एवं सानिया कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में आर्यन वेद, पूजा कुमारी एवं ज्योति कुमारी विजेता रहे। समूह लोकगीत में सारंग आर्ट एंड म्यूजिक, प्रयाग संगीत समिति एवं आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह लोकनृत्य में आम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान, गया, बिहार बाल भवन किलकारी एवं एम्पायर स्टूडियो तथा नुक्कड़ नाटक में सुजल एवं समूह (राज इंटर कॉलेज, टेकारी), कला भारती, गया कॉलेज एवं बाल भवन किलकारी, गया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन आरती कुमारी एवं शिवेंद्र कुमार मालवीय ने किया। विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में गया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम की सफलता में कला एवं संस्कृति कार्यालय के जयवर्धन कुमार एवं ऋतिक कुमार, शिक्षकगण रवीना, अनिल कुमार, प्रकाश कुमार एवं आस्था तथा गया महाविद्यालय के स्वयंसेवकों सौरव, हर्षवर्धन, मो० इश्तियाक, स्वीटी, रिया, अमरनाथ चौरसिया एवं बालमुकुंद का सराहनीय योगदान रहा।

युवा उत्सव ने जिले की नवोदित प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल की।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya31 Oct

अयोध्या। गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान,

ब्रेकिंग अयोध्या। गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान, अलमारी की लाकर और हैंडल ठीक करने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!