Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने यातायात डायवर्जन किया लागू

31 Oct 2026, 09:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने यातायात डायवर्जन किया लागू - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

PET परीक्षा को लेकर महराजगंज कस्बे में 12 घंटे भारी वाहनों की नो-एंट्री, चार स्थानों पर डायवर्जन –
01 नवंबर को छह परीक्षा केंद्रों पर होगी PET-2026 की परीक्षा, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध –

महराजगंज।
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने यातायात डायवर्जन लागू किया है। आगामी 01 नवंबर को महराजगंज कस्बे के छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। इसके मद्देनजर कस्बे में भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 01 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक महराजगंज कस्बे में भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी।
पुलिस द्वारा यातायात नियंत्रण के लिए चार स्थानों पर नो-एंट्री एवं डायवर्जन पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। इनमें सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी शामिल हैं। इन स्थानों से भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
हालांकि, आपातकालीन सेवाओं और रोडवेज यात्री बसों के संचालन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। जनपद पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा परीक्षा के दौरान जाम की स्थिति से बचने में सहयोग करने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya31 Oct

अयोध्या। गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान,

ब्रेकिंग अयोध्या। गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान, अलमारी की लाकर और हैंडल ठीक करने…

पूरी खबर पढ़ें →
जैविक खेती अपनाकर मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग
Budaun31 Oct

जैविक खेती अपनाकर मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग

बदायूँ: 31 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश क्रॉप डायवर्सिफिकेशन सपोर्ट प्रोजेक्ट (यूपी डास्प) द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती (ईओएफसी)…

पूरी खबर पढ़ें →
*टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत*
Ayodhya31 Oct

*टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत*

*ब्रेकिंग न्यूज़* *अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* शहर के बहूबेगम मकबरा क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक…

पूरी खबर पढ़ें →
GMS अजयपुर में अतिथि शिक्षिका के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला, नियुक्ति के बाद से मानसिक प्रताड़ना के आरोप
Gwalior31 Oct

GMS अजयपुर में अतिथि शिक्षिका के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला, नियुक्ति के बाद से मानसिक प्रताड़ना के आरोप

वंदे भारत लाइव टीवी पर पूर्व में उठ चुका है भर्ती के एवज में कथित धनराशि मांगने का…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़ – प्रतापगढ़ में आईटीआई,पालिटेक्निक एवं आरसेटी के प्रशिक्षण करने वालों ने देखा योजना का सजीव प्रसारण।
Pratapgarh31 Oct

प्रतापगढ़ – प्रतापगढ़ में आईटीआई,पालिटेक्निक एवं आरसेटी के प्रशिक्षण करने वालों ने देखा योजना का सजीव प्रसारण।

प्रतापगढ़--सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ! प्रतापगढ़ में आईटीआई,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!