Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ratlam

सरदार पटेल की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल के आतिथ्य में हुआ|

01 Nov 2026, 04:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सरदार पटेल की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल के आतिथ्य में हुआ| - रतलाम, मध्य प्रदेश

जावरा—(रतलाम) जिले के ताल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल डॉ थावरचंद गेहलोत के मुख्य आतिथ्य में हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ कविता पाटीदार ने की ।

इस अवसर पर नीलकंठ धाम (घटवास ) नामली के परम पूज्य गुरुदेव श्री दिनेश व्यास , (गोधाम- तालीदाना)जावरा के पूज्य गुरुदेव श्री नमन जी महाराज, (करवाखेड़ी) नाथ जी आश्रम के संत महंत प्रकाशनाथ जी के दिव्य पावन आशीर्वाद के साथ हुआ। कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल डॉ थावरचंद गेहलोत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के समय 560 से अधिक रियासतों का बिना किसी बड़े रक्तपात के ऐतिहासिक विलय करवाकर अखंड भारत की नींव रखी थी।

जूनागढ़, हैदराबाद और कश्मीर जैसे जटिल मामलों में उनके कठोर एवं दूरदर्शी निर्णयों का ही परिणाम है कि आज भारत विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित है। आपने ने कहा कि सरदार पटेल का दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और राष्ट्र प्रथम की भावना आज के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

ताल नगर में स्थापित यह भव्य प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। डॉ गेहलोत रतलाम जिले के ताल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करते हुए यह विचार प्रकट किए ।समारोह की अध्यक्षता कर रहीं राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ.

कविता पाटीदार ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल केवल एक महापुरुष नहीं, बल्कि भारत की अखंडता, सुशासन और अस्मिता के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने बार डोली सत्याग्रह से लेकर स्वतंत्र भारत के प्रशासनिक ढाँचे के निर्माण तक हर कदम पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

डॉ. पाटीदार ने नगर परिषद ताल द्वारा सरदार पटेल की जयंती पर उद्यान के निर्माण और प्रतिमा स्थापना की पहल की सराहना करते हुए कहा कि नगर विकास के साथ-साथ महापुरुषों के मूल्यों को संजोना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि आलोट-उज्जैन संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया तथा आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ तपन भौमिक, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत ने भी संबोधित किया।

वक्ताओं ने सरदार पटेल द्वारा किसानों के उत्थान और देश की प्रशासनिक सुदृढ़ता के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को रेखांकित करते हुए क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष – भाजपा जिला रतलाम ईश्वर‌ लाल पाटीदार पूर्व अध्यक्ष म.प्र.

कृषक आयोग कृष्णकांत पटेल, प्रदेश अध्यक्ष – पाटीदार समाज संगठन म.प्र.राजेश परमार पूर्व उपाध्यक्ष – जिला पंचायत रतलाम मनोहर पाटीदार, संयोजक पाटीदार समाज इंदौर महानगर काशीराम पाटीदार, युवा उद्योगपति उज्जैन दीनदयाल पाटीदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक नगर परिषद ताल के अध्यक्ष मुकेश मांगीलाल परमार, उपस्थित पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा ने सभी अतिथियों का साफा, पुष्पहार एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति गण गुड्डू खान, गोवर्धन पोरवाल, अनिल परमार, दिनेश माली, मनीष (भोला) परमार, पार्षद पवन मोदी, सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद शर्मा ने किया आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा ने व्यक्त किया ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कुशीनगर एयरपोर्ट को नियमित उड़ानों से जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट के माध्यम से नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। यह पहल दिल्ली-एनसीआर के विमानन बाजार तक पहुंच बनाने और बौद्ध सर्किट पर
एटा: तीन दिन से काली नदी में चल रहा सर्च अभियान समाप्त, शीशम के पेड़ में फंसा मिला विमलेश का शव
Etah01 Nov

एटा: तीन दिन से काली नदी में चल रहा सर्च अभियान समाप्त, शीशम के पेड़ में फंसा मिला विमलेश का शव

एटा: तीन दिन से काली नदी में चल रहा सर्च अभियान समाप्त, शीशम के पेड़ में फंसा मिला…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजावर-बड़ामलहरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 भट्ठियां ध्वस्त; 850 किलो लाहन नष्ट
Sagar01 Nov

बिजावर-बड़ामलहरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 भट्ठियां ध्वस्त; 850 किलो लाहन नष्ट

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर…

पूरी खबर पढ़ें →
कुशीनगर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को विकास भवन परिसर से ₹30,000 घूस लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
Kushinagar01 Nov

कुशीनगर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को विकास भवन परिसर से ₹30,000 घूस लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, बिजिलेंस, गोरखपुर की टीम ने शनिवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj01 Nov

नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!