Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

सागर पुलिस का जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान, 249 वारंटियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

01 Nov 2026, 06:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सागर पुलिस का जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान, 249 वारंटियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए सागर पुलिस द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2026 की रात्रि में संपूर्ण जिले में व्यापक स्तर पर विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल को ब्रीफ कर योजनाबद्ध तरीके से अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी रात जिलेभर में चल रही कार्रवाई की सतत मॉनिटरिंग की गई। विभिन्न पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश देकर वारंटियों, फरार आरोपियों, गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सघन चेकिंग की।

वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, स्थाई वारंट – 58, गिरफ्तारी वारंट – 191- कुल 249 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली/निराकरण की कार्रवाई।2. फरार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई धारा 170 BNSS के अंतर्गत 04 प्रकरणों में कार्रवाई।

अन्य प्रकरणों में 01 फरार आरोपी गिरफ्तार 02 अन्य मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई।गुंडा-बदमाशों एवं हिस्ट्रीशीटरों की सघन चेकिंग, कुल 195 गुंडा एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की भौतिक चेकिंग की गई।आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिले के 125 ढाबों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।इस व्यापक अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के कुल 600 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि में सघन गश्त, दबिश एवं चेकिंग की गई। थाना बीना: कुल 22 वारंटों की तामीली/निराकरण की कार्रवाई, थाना खुरई: कुल 16 वारंटों की तामीली/निराकरण की कार्रवाई,थाना मोतीनगर: कुल 19 वारंटों की तामीली/निराकरण की कार्रवाई।थाना कैंट: कुल 22 वारंटों की तामीली/निराकरण की कार्रवाई।,पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना सागर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस प्रकार के कॉम्बिंग गश्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,आम नागरिकों की सुरक्षा एवं जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सागर पुलिस प्रतिबद्ध है।

अपराध एवं अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Sagar01 Nov

किसान, युवा, महिलाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर- मंत्री राजपूत,

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* किसान, युवा, महिलाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री डॉ यादव…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर के एकलव्य विद्यालय में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे मुख्य आकर्षण, एडिशनल SP और झांझबरी सरपंच सम्मानित
Maihar01 Nov

मैहर के एकलव्य विद्यालय में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे मुख्य आकर्षण, एडिशनल SP और झांझबरी सरपंच सम्मानित

*मैहर।* आज रविवार को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का जिला स्तरीय समारोह एकलव्य विद्यालय मैहर में हर्षोल्लास और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Khargone (West Nimar)01 Nov

कपास की आड़ में ‘काले कारोबार’ का पर्दाफाश: खरगोन में ₹80 लाख का गांजा जब्त, पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

भीकनगांव एसडीओपी के नेतृत्व में बिना मोबाइल नेटवर्क वाले सुदूर आदिवासी अंचलों में चार थानों की पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
छतरपुर पुलिस द्वारा आगामी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए माह अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में 27 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची तथा 2 अपराधियों को निगरानी सूची में किया गया सम्मिलित*
एसटीएफ ने खोली धर्मांतरण नेटवर्क की परतें, दोषियों पर कसेगा शिकंजा केजीएमयू : डॉ. अनीस ने 19 हिंदू मेडिकल छात्राओं से किया दुष्कर्म
Lucknow01 Nov

एसटीएफ ने खोली धर्मांतरण नेटवर्क की परतें, दोषियों पर कसेगा शिकंजा केजीएमयू : डॉ. अनीस ने 19 हिंदू मेडिकल छात्राओं से किया दुष्कर्म

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से धर्मान्तरण और दुष्कर्म से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है। किंग…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन आत्मरक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है :- लोकेंद्र यादव
Khargone (West Nimar)01 Nov

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन आत्मरक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है :- लोकेंद्र यादव

*"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संगठन आत्मरक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है :- लोकेंद्र यादव"* बांगरदा के मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!