Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

बड़ा कठिन है डगर बांसी की…! बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण से जाम, राहगीर परेशान

02 Nov 2026, 11:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बड़ा कठिन है डगर बांसी की...! बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण से जाम, राहगीर परेशान - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

बांसी नगर की सड़कों पर चलना अब किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। कहीं बेतरतीब खड़े वाहन, कहीं दुकानों के सामने ठेले-खोमचे तो कहीं अव्यवस्थित ई-रिक्शों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। राप्ती पुल से पावर हाउस तक, रोडवेज चौराहे और बांसी-पथरा मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

सवाल उठता है कि आखिर बांसी कोतवाली पुलिस की ऐसी क्या मजबूरी है कि यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आती? राप्ती पुल से पावर हाउस तक मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे आवागमन में बाधा बने हैं। वहीं रोडवेज चौराहे पर दुकानों के सामने खड़े वाहन, फल के ठेले और ई-रिक्शों की भीड़ से अक्सर लंबा जाम लग जाता है। बांसी-पथरा मार्ग पर भी अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

पुलिस की मौजूदगी, फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं? सबसे बड़ा सवाल बांसी कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा है। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस की आवाजाही के बावजूद यातायात व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हो रहा है? क्या पुलिस की जिम्मेदारी केवल जाम लगने के बाद रास्ता खुलवाने तक सीमित है? अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क पर अतिक्रमण और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? इस अव्यवस्था का सबसे अधिक खामियाजा छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया जाए। ई-रिक्शों के लिए निर्धारित स्टैंड और फल-ठेला विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थान तय किया जाए। बांसी के नागरिकों का सवाल है कि आखिर कब तक शहर की सड़कों पर लोग जाम से जूझते रहेंगे? शहर को जाम मुक्त कराने के लिए अब कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि बांसी कोतवाली पुलिस और संबंधित विभागों की जवाबदेही के साथ धरातल पर ठोस कार्रवाई जरूरी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मथुरा: बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज मथुरा में हृदय रोग पर सेमिनार आयोजित हुई……
Mathura25 Nov

मथुरा: बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज मथुरा में हृदय रोग पर सेमिनार आयोजित हुई……

मथुरा : बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एएसएम पॉलिटेक्निक में हृदय रोग पर एक सेमिनार का…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री सैनी ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, कहा- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत
हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज BJP-कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठकें, सत्ता पक्ष और विपक्ष तैयार करेंगे अपनी रणनीति
सहारनपुर में सपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशी, बेहट से उमर अली खान को टिकट
Saharanpur25 Nov

सहारनपुर में सपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशी, बेहट से उमर अली खान को टिकट

बेहट (सहारनपुर) समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी पहली पांच प्रत्याशियों की सूची…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!