Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में फॉरेंसिक साइंस पर कार्यशाला आयोजित, न्यायिक और पुलिस अधिकारियों को दिए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व के टिप्स

02 Nov 2026, 11:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगर में फॉरेंसिक साइंस पर कार्यशाला आयोजित, न्यायिक और पुलिस अधिकारियों को दिए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व के टिप्स - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर। जनपद में आपराधिक मामलों की विवेचना को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से रविवार को लोहिया कला भवन में फॉरेंसिक साइंस एवं आपराधिक न्याय व्यवस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय ने की।

कार्यशाला में फॉरेंसिक विज्ञान के विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) आदर्श कुमार, उप निदेशक डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव और वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. उदय प्रताप सिंह ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देकर अधिकारियों को वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व और उनके प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में प्रो. (डॉ.) आदर्श कुमार ने नए आपराधिक कानूनों और आपराधिक न्याय व्यवस्था में फॉरेंसिक मेडिसिन एवं विज्ञान की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गंभीर अपराधों की विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्य जांच को अधिक विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दूसरे सत्र में डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने फॉरेंसिक बैलिस्टिक्स और घटनास्थल प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने घटनास्थल को सुरक्षित रखने, साक्ष्यों का सही तरीके से संकलन करने और उनकी अभिरक्षा श्रृंखला यानी चेन ऑफ कस्टडी बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वहीं, तीसरे सत्र में वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. उदय प्रताप सिंह ने दम घुटने से होने वाली मौतों के विभिन्न प्रकार, पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक परीक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यशाला में न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस, अभियोजन और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिकारियों ने भी सहभागिता की।

विशेषज्ञों ने कहा कि फॉरेंसिक विज्ञान के माध्यम से आपराधिक मामलों की जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जा सकता है। वैज्ञानिक साक्ष्य न केवल दोषियों को सजा दिलाने में सहायक होते हैं, बल्कि निर्दोष व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस कार्यशाला का उद्देश्य नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ न्यायिक, पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा अधिकारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल
Mirzapur22 Nov

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद…

पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय दोपहर के बाद खेलते-खलते अचानक कहीं गायब हो गया
Mirzapur22 Nov

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय दोपहर के बाद खेलते-खलते अचानक कहीं गायब हो गया

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में 150 गायों की देखरेख, अजोला हरी खाद और बायोग
error: Content is protected !!