Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

बीआईटी सिंदरी बाउंड्री निर्माण में महाघोटाला, आज भी नहीं सुधरे हालात, जीपीएस फोटो ने खोली पोल

02 Nov 2026, 07:26 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बीआईटी सिंदरी बाउंड्री निर्माण में महाघोटाला, आज भी नहीं सुधरे हालात, जीपीएस फोटो ने खोली पोल - धनबाद, झारखंड

​ठेकेदार, बीआईटी डायरेक्टर और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की तिगड़ी से घटिया निर्माण का खेल जारी

​सिंदरी और धनबाद। झारखंड के एकमात्र प्रतिष्ठित सरकारी तकनीकी संस्थान, बीआईटी सिंदरी में चल रहे कैंपस बाउंड्री निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और धांधली अपनी सारी सीमाएं लांघ चुकी है। एक नवंबर दो हजार छब्बीस तक के ताजा जमीनी हालात यह गवाही दे रहे हैं कि सोशल मीडिया पर खबर छपने और चारों तरफ से फजीहत होने के बाद भी निर्माण की गुणवत्ता में रत्ती भर का सुधार नहीं आया है।

​सामने से बराकर का बालू और पीछे नदी का घटिया बालू और जीपीएस फोटो ने खोली ढोंग की पोल। ताजा जीपीएस तस्वीरों और जमीनी निरीक्षण से ठेकेदार के नए पैंतरेबाज़ी का भंडाफोड़ हुआ है। निरीक्षण को धोखा देने के लिए आगे हाइवे की तरफ तो बराकर नदी का बढ़िया बालू गिराकर दिखाया गया है, लेकिन बाउंड्री के ठीक पीछे और अंदरूनी हिस्सों में नदी की घटिया, सिल्ट युक्त और मटमैली बालू का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है।

​यह साफ तौर पर दर्शाती है कि यह केवल ठेकेदार की मनमानी नहीं है, बल्कि बीआईटी सिंदरी के डायरेक्टर, ठेकेदार और झारखंड सरकार के उच्च स्तरीय शिक्षा अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी फंड को चूना लगाया जा रहा है।

​पिछले घटनाक्रम की पूरी कड़ी बाईस अक्टूबर से अब तक का घटनाक्रम इस प्रकार है।

​22/10/2026 यानी शुरुआती जमीनी रिपोर्टिंग के दौरान कार्यस्थल पर हुई पहली रिपोर्टिंग में साफ हुआ था कि बाउंड्री निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मानक के अनुसार सीमेंट और बालू के मिश्रण के बजाय घटिया मिट्टी और घटिया बालू मिलाकर नींव तथा दीवारों की ढलाई की जा रही थी।

​ हैरानी की बात यह रही कि अधिकारियों ने जांच करने के बजाय पोर्टल पर झूठी और मनगढ़ंत रिपोर्ट अपलोड करके मामले में लीपापोती कर दी। इस फर्जी रिपोर्टिंग से आम जनता और केंद्र सरकार के पोर्टल दोनों को भ्रमित किया गया।

​सरकारी फंड की खुली लूट के तहत झारखंड सरकार बीआईटी सिंदरी के विकास के लिए जनता के टैक्स का भारी-भरकम फंड जारी करती है। लेकिन डायरेक्टर और अधिकारियों की शह पर ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री लगाकर लाखों-करोड़ों रुपए डकार रहे हैँ लेकिन डायरेक्टर और अधिकारियों की शह पर ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री लगाकर लाखों-करोड़ों रुपए डकार रहे हैं।

​ 01/11/2026 का कड़ा सवाल यह है कि जवाबदेही किसकी है। क्या बीआईटी सिंदरी के डायरेक्टर बेखबर हैं। अगर नहीं, तो जीपीएस लोकेशन वाली तस्वीरों में घटिया बालू का इस्तेमाल दिखने के बावजूद काम तुरंत बंद क्यों नहीं कराया गया। शिक्षा विभाग के आला अफसर मौन क्यों हैं। क्या राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों को इस बंदरबांट में अपना हिस्सा मिल रहा है, जो वे फर्जी रिपोर्टिंग पर आंखें मूंदे बैठे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय पोर्टल को गुमराह करने वालों पर कार्रवाई कब होगी। सरकारी जांच पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट डालना कानूनन अपराध है, फिर भी दोषी अधिकारियों पर प्राथमिकी क्यों नहीं हुई।

​प्रबुद्ध नागरिकों और छात्रों का फूटा गुस्सा। धनबाद के प्रबुद्ध नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बीआईटी सिंदरी के छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बाउंड्री निर्माण कार्य की तुरंत उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई और दोषी ठेकेदार, बीआईटी डायरेक्टर व उच्च अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल
Mirzapur22 Nov

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद…

पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय दोपहर के बाद खेलते-खलते अचानक कहीं गायब हो गया
Mirzapur22 Nov

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय दोपहर के बाद खेलते-खलते अचानक कहीं गायब हो गया

जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में 150 गायों की देखरेख, अजोला हरी खाद और बायोग
कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया
Balodabazar-Bhatapara22 Nov

कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया

कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया व्यवस्थाओं पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!