Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

अवैध शराब चेकिंग के दौरान आयशर की चपेट में आए खातेगांव टीआई, दर्दनाक मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार

02 Nov 2026, 11:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध शराब चेकिंग के दौरान आयशर की चपेट में आए खातेगांव टीआई, दर्दनाक मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी की अवैध शराब की चेकिंग के दौरान सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, अवैध शराब चेकिंग की सूचना मिलने पर टीआई दिलीप कुमार पुरी पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक आयशर वाहन वहां पहुंचा।

थाना प्रभारी ने वाहन चालक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दिया। इस दौरान आयशर का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी तत्काल उन्हें खातेगांव के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने के लिए काफी देर तक सीपीआर दिया और उपचार के हरसंभव प्रयास किए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद आयशर चालक वाहन लेकर भाग निकला।

बताया जा रहा है कि चालक ने संदलपुर में वाहन छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, देवास के नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा घटना की सूचना मिलते ही अलसुबह खातेगांव पहुंचे।

उन्होंने मामले की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी की मौत से पुलिस विभाग में गहरा दुख है।

एक पुलिस अधिकारी की इस तरह असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मध्यप्रदेश की धरती में छिपा है सोना-चांदी और तांबे का खजाना
Sagar02 Nov

मध्यप्रदेश की धरती में छिपा है सोना-चांदी और तांबे का खजाना

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश की धरती एक बार फिर अपनी बेशकीमती खनिज…

पूरी खबर पढ़ें →
जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ पर 30 करोड़ के फर्जी विवाह घोटाले का आरोप, 5923 शादियां कराईं
Sagar02 Nov

जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ पर 30 करोड़ के फर्जी विवाह घोटाले का आरोप, 5923 शादियां कराईं

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की…

पूरी खबर पढ़ें →
पर्स चुराने वाला ऑटो चालक 12 दिन बाद पकड़ाया:पीछे लगी स्टाइलिश स्टेपनी बनी बड़ा सुराग, इंदौर में पहले भी दो वारदात कर चुका |
Indore02 Nov

पर्स चुराने वाला ऑटो चालक 12 दिन बाद पकड़ाया:पीछे लगी स्टाइलिश स्टेपनी बनी बड़ा सुराग, इंदौर में पहले भी दो वारदात कर चुका |

जिला रिपोर्टर - डॉ अनिल दुबे इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में महिला का जेवरों और नकदी…

पूरी खबर पढ़ें →
खेतों में की मजदूरी, फिर बने डीएसपी अब भोपाल में एसीपी, संघर्ष की कहानी युवाओं के लिए मिसाल
Sagar02 Nov

खेतों में की मजदूरी, फिर बने डीएसपी अब भोपाल में एसीपी, संघर्ष की कहानी युवाओं के लिए मिसाल

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पन्ना जिले के रहने वाले संतोष कुमार पटेल की…

पूरी खबर पढ़ें →
स्थापना दिवस पर नहीं हुई विद्युत सज्जा आदेश की हुई अवहेलना
Dhar02 Nov

स्थापना दिवस पर नहीं हुई विद्युत सज्जा आदेश की हुई अवहेलना

सरदारपुर - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमंडल में मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर विद्युत सज्जा नहीं की गई।…

पूरी खबर पढ़ें →
वर्दी पर ट्रक के पहिए भारी पड़े! अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचला, कर्तव्य निभाते हुए मौके पर शहीद
error: Content is protected !!