जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ पर 30 करोड़ के फर्जी विवाह घोटाले का आरोप, 5923 शादियां कराईं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की प्रॉपर्टी ईडी ने अटैच कर ली है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में फर्जीवाड़ा कर त्रिपाठी ने 5923 फर्जी विवाह बताकर 30.18 करोड़ की राशि का फर्जी रूप से वितरण किया था।
इस मामले में ईडी ने करीब दो माह पहले त्रिपाठी की गिरफ्तारी की थी। अटैच की गई संपत्तियां सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शोभित त्रिपाठी और उनके सहयोगी हेमंत साहू के नाम पर बताई गई हैं।
गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए आर्थिक सहायता देने वाली मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शोभित त्रिपाठी ने कोरोना काल में वर्ष 2020-21 में गड़बड़ी की थी। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के भोपाल जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत उनकी संपत्ति अटैच की है।
ईडी की जांच के अनुसार, सिरोंज जनपद पंचायत में वर्ष 2019 से नवंबर 2021 तक सीईओ रहे शोभित त्रिपाठी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर योजना में कथित अनियमितताएं कीं। इस दौरान 5,923 संदिग्ध विवाह सहायता प्रकरणों में करीब 30.18 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर वितरित की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश की धरती एक बार फिर अपनी बेशकीमती खनिज…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर - डॉ अनिल दुबे इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में महिला का जेवरों और नकदी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पन्ना जिले के रहने वाले संतोष कुमार पटेल की…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी…
पूरी खबर पढ़ें →
सरदारपुर - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमंडल में मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर विद्युत सज्जा नहीं की गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360 देवास । मध्य प्रदेश के देवास जिले से पुलिस महकमे को झकझोर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।