अवैध शराब चेकिंग के दौरान आयशर की चपेट में आए खातेगांव टीआई, दर्दनाक मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी की अवैध शराब की चेकिंग के दौरान सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, अवैध शराब चेकिंग की सूचना मिलने पर टीआई दिलीप कुमार पुरी पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक आयशर वाहन वहां पहुंचा।
थाना प्रभारी ने वाहन चालक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दिया। इस दौरान आयशर का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी तत्काल उन्हें खातेगांव के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने के लिए काफी देर तक सीपीआर दिया और उपचार के हरसंभव प्रयास किए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद आयशर चालक वाहन लेकर भाग निकला।
बताया जा रहा है कि चालक ने संदलपुर में वाहन छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, देवास के नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा घटना की सूचना मिलते ही अलसुबह खातेगांव पहुंचे।
उन्होंने मामले की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी की मौत से पुलिस विभाग में गहरा दुख है।
एक पुलिस अधिकारी की इस तरह असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश की धरती एक बार फिर अपनी बेशकीमती खनिज…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर - डॉ अनिल दुबे इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में महिला का जेवरों और नकदी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पन्ना जिले के रहने वाले संतोष कुमार पटेल की…
पूरी खबर पढ़ें →
सरदारपुर - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमंडल में मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर विद्युत सज्जा नहीं की गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360 देवास । मध्य प्रदेश के देवास जिले से पुलिस महकमे को झकझोर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।