डीग पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के ,का चयन २०२६के ग्रह मंत्री दक्षता पदक के लिए हुआ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भरतपुर। साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीग पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के.
का चयन वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के 490 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इस पदक के लिए चुना है, जिनमें राजस्थान के 6 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।
डीग पुलिस ने इस वर्ष साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसते हुए अक्टूबर 2026 तक 394 मामले दर्ज कर 1,966 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 1,542 मोबाइल, 2,216 सिम, 136 एटीएम कार्ड, 78 लाख से अधिक नकद और दर्जनों वाहन जब्त किए गए, जबकि 4,161 सिम और 3,412 आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराए गए।
पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' और पीतल को सोना बताकर करीब 28 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करने वाले 'ऑपरेशन एंटीवायरस' जैसे विशेष अभियान चलाकर साइबर नेटवर्क को ध्वस्त किया। एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे पूरी डीग पुलिस टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ नगर के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा में इको क्लब मिशन लाइफ के अंतर्गत ब्रिक्स सतत…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में तहसील बार एसोसिएशन की स्थानीय कार्यकारिणी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
. धनबाद:- सोनारडीह ओपी क्षेत्र के अंतर्गत सूदखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बहीयारडीह निवासी उदय…
पूरी खबर पढ़ें →
*व्यक्ति चले जाते हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहती हैं…।* *प्रिय प्रवीण भाई बोथरा को आईएफडब्ल्यूजे परिवार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशुभम चौधरी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बांटे पौधे हरियाली दिवस के रूप में मनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजरूरतमंद बच्चों और सफाईकर्मियों के साथ सपनों की उड़ान संस्था ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां मिट्टी के दीये,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।