तहसील बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी को किया सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में तहसील बार एसोसिएशन की स्थानीय कार्यकारिणी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश माहेश्वरी को सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बार पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

मुकेश माहेश्वरी कांठ नगर के मोहल्ला फतेहगंज निवासी पूर्व विधायक स्वर्गीय लाल रामकृष्ण माहेश्वरी के पुत्र हैं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष तथा महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के प्रबंधक भी हैं। कार्यक्रम में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका, महासचिव शहजाद रफी खान, अधिवक्ता सुशील कुमार और दीप सिंह बिश्नोई सहित अन्य वक्ताओं ने मुकेश माहेश्वरी के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की। सम्मान से अभिभूत मुकेश माहेश्वरी ने बार पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही तहसील बार एसोसिएशन को सहयोग स्वरूप अपनी ओर से 25 कुर्सियां देने की घोषणा की।

इस अवसर पर बार के कोषाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम सिंह, अजहरुद्दीन एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह, पारितोष भारती, लक्ष्मण सिंह, वैभव बिश्नोई, संजीव कुमार, मोहम्मद इकबाल, प्रवीण गुप्ता, सुगम पंवार, राजीव कुमार, कपिल कुमार और महेंद्र सिंह सहित बार के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ तहसील क्षेत्र के कुचावली स्थित सीएनएस एकेडमी में ब्रास सिटी सहोदया के तत्वावधान में आयोजित अंतरविद्यालयीय कबड्डी…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा में इको क्लब मिशन लाइफ के अंतर्गत ब्रिक्स सतत…
पूरी खबर पढ़ें →
. धनबाद:- सोनारडीह ओपी क्षेत्र के अंतर्गत सूदखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बहीयारडीह निवासी उदय…
पूरी खबर पढ़ें →
*व्यक्ति चले जाते हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहती हैं…।* *प्रिय प्रवीण भाई बोथरा को आईएफडब्ल्यूजे परिवार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवासु मित्तल की जमानत और सावेज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, मेडिकल स्टोर से मिले थे 960 प्रतिबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशुभम चौधरी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बांटे पौधे हरियाली दिवस के रूप में मनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।