कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ नगर के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा में इको क्लब मिशन लाइफ के अंतर्गत ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत स्वच्छता ही सेवा एवं चार बिन प्रणाली को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों और विद्यालय कर्मियों को कचरे के पृथक्करण तथा उचित निस्तारण की जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रयासों को आगे बढ़ाना आवश्यक है। एक अप्रैल 2026 से लागू चार बिन प्रणाली के अंतर्गत कचरे को चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन में अलग-अलग डालना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन में रसोई का बचा भोजन, सब्जियों और फलों के छिलके सहित जैविक कचरा डाला जाता है, जिससे खाद और बायोगैस बनाई जा सकती है। नीले डस्टबिन में कागज, प्लास्टिक, कांच और धातु जैसी सूखी वस्तुएं रखी जाती हैं। लाल डस्टबिन में इस्तेमाल किए गए डायपर, सैनिटरी नैपकिन और पट्टियों जैसे सैनिटरी कचरे को अच्छी तरह लपेटकर डालना चाहिए। वहीं, काले डस्टबिन में बल्ब, एक्सपायर दवाइयां, पेंट, थर्मामीटर और रसायन जैसे घरेलू खतरनाक अपशिष्ट डाले जाते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पदम सिंह, गौरव कुमार, अखिलेश कुमार विश्नोई, इंद्रपाल सिंह, पीतांबर सिंह सहित शिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ तहसील क्षेत्र के कुचावली स्थित सीएनएस एकेडमी में ब्रास सिटी सहोदया के तत्वावधान में आयोजित अंतरविद्यालयीय कबड्डी…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में तहसील बार एसोसिएशन की स्थानीय कार्यकारिणी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
. धनबाद:- सोनारडीह ओपी क्षेत्र के अंतर्गत सूदखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बहीयारडीह निवासी उदय…
पूरी खबर पढ़ें →
*व्यक्ति चले जाते हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहती हैं…।* *प्रिय प्रवीण भाई बोथरा को आईएफडब्ल्यूजे परिवार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवासु मित्तल की जमानत और सावेज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, मेडिकल स्टोर से मिले थे 960 प्रतिबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशुभम चौधरी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बांटे पौधे हरियाली दिवस के रूप में मनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।