Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

खेल: कबड्डी में सीएनएस एकेडमी ने मारी बाजी, 13 स्कूलों ने दिखाया दमखम

04 Nov 2026, 11:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20261104 WA00722

कांठ तहसील क्षेत्र के कुचावली स्थित सीएनएस एकेडमी में ब्रास सिटी सहोदया के तत्वावधान में आयोजित अंतरविद्यालयीय कबड्डी चैंपियनशिप में मेजबान सीएनएस एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद के 13 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। ग्रीन मीडोज स्कूल की टीम दूसरे और केसीएम स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। सभी टीमों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।विद्यालय के चेयरमैन सुंदर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। प्रतियोगिताओं से बच्चों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग और खेल भावना का महत्व सीखने को मिलता है। विद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में भी उनकी प्रतिभा निखारने के लिए प्रयासरत है।प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिसवा बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही हुई मौत
Mahrajganj11 Nov

सिसवा बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही हुई मौत

सिसवा बाजार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत में 19 वर्षीय हिमांशु की मौत,…

पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा ब्लॉक अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिका कंचन गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शिक्षक सम्मान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अमहवा चौराहे पर पिकअप की टक्कर से चार वर्षीय मासूम अनमोल अग्रहरि की दर्दनाक मौत
Mahrajganj11 Nov

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अमहवा चौराहे पर पिकअप की टक्कर से चार वर्षीय मासूम अनमोल अग्रहरि की दर्दनाक मौत

अमहवा चौराहे पर पिकअप की टक्कर से चार वर्षीय मासूम अनमोल की मौत, चालक की भीड़ ने की…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पालिका महराजगंज की अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेष मंगल ने आगामी छठ पर्व को सकुशल रुप से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर में छठ घाटों का निरीक्षण किया
Mahrajganj11 Nov

नगर पालिका महराजगंज की अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेष मंगल ने आगामी छठ पर्व को सकुशल रुप से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर में छठ घाटों का निरीक्षण किया

महराजगंज/उत्तर प्रदेश रिपोर्ट : बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ पुष्पलता…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया
Mau11 Nov

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया

मऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!