Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kasganj

कासगंज के ब्लॉक गंजडुंडवारा में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

02 Nov 2026, 06:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कासगंज के ब्लॉक गंजडुंडवारा में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। - Kasganj, उत्तर प्रदेश

कासगंज के ब्लॉक गंजडुंडवारा में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
मोनिका धनसिंहपुर और खुशबू बहादुरनगर बनीं ब्लॉक चैंपियन।

खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित।
———————————
कासगंज। यूबीएच एकेडमी गंजडुंडवारा में विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्राथमिक बालिका वर्ग में धनसिंहपुर की मोनिका और जूनियर बालिका वर्ग में बहादुरनगर की खुशबू ने शानदार प्रदर्शन कर ब्लॉक चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार अहिरवार, जिला समन्वयक सुनील यादव और जिला व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
प्राथमिक बालक वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में गौरव नागर कंचनपुर प्रथम रहे, जबकि 200 मीटर में नितिन नगला लच्छी विजेता बने। प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में मोनिका धनसिंहपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रेमचंद्र निवासी बहादुरनगर, 200 मीटर में प्रशांत निवासी बमनपुरा और 400 मीटर में प्रशांत निवासी बहादुरनगर प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग की तीनों दौड़ स्पर्धाओं में खुशबू बहादुरनगर ने बाजी मारी। लंबी कूद में वासुदेव रसूलपुर अरोरा विजेता रहे।
समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, नीलेश प्रताप सिंह चौहान, दीनदयाल सिंह, अजय यादव, यादराम सिंह, देवेंद्र कुमार, भारतेंदु कुमार, सोमेंद्र कुमार और फुरकान अली रहे।
इस अवसर पर राकेश राजपूत, पवनेश कुमार, अलीम रजा, अवनीश यादव, संजय यादव, निगम, इरफान हुसैन, प्रशांत गौतम, पुष्पेंद्र कुशवाहा, राहुल सिंघल, चंद्रशेखर, प्रियंका सिंह, महेश सिंह, कृष्णवीर सिंह, विष्णु तिवारी, पंकज सिंह, हरिओम पांडे, राहुल माहेश्वरी, अर्पित गुप्ता, मेहरुद्दीन, ललित, सुरेश चंद, अजीत प्रताप, राम प्रताप, सतीश चंद्र, कुलदीप कुमार, प्रमोद कुमार, आकांक्षा कटियार, विनय कुमार, गौरव बाबू, सुदर्शन, मुकेश कुमार, विकास गौतम और मुनव्वर हुसैन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ललितपुर में कल उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी LPG सिलेंडर रिफिल सब्सिडी, CM योगी करेंगे शुभारंभ
Lalitpur02 Nov

ललितपुर में कल उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी LPG सिलेंडर रिफिल सब्सिडी, CM योगी करेंगे शुभारंभ

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ से डॉ अनिल कुमार पत्रकार की रिपोर्ट ललितपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों…

पूरी खबर पढ़ें →
शिवपुरमोहनिया में नवीन पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन जनता को मिलेगी थोड़ी तेजी से न्याय व्यवस्था
Bahraich02 Nov

शिवपुरमोहनिया में नवीन पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन जनता को मिलेगी थोड़ी तेजी से न्याय व्यवस्था

रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने किसान चौपाल में उठाई समस्याएं, SDM को दिया ज्ञापन
Moradabad02 Nov

कांठ में भाकियू टिकैत ने किसान चौपाल में उठाई समस्याएं, SDM को दिया ज्ञापन

कांठ में गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी, बिजली आपूर्ति में सुधार और खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान की…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन का 2.60 करोड़ की लागत से निर्माण शुरू
Moradabad02 Nov

कांठ नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन का 2.60 करोड़ की लागत से निर्माण शुरू

कांठ नगर पंचायत को मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत नए कार्यालय भवन निर्माण के लिए 2.60 करोड़ रुपये…

पूरी खबर पढ़ें →
रेउसा के जगदीशपुर प्राइमरी विद्यालय में शिक्षा का उदय जा रहा है मजाक छः में से तीन अध्यापक नदारत बच्चे लगाते हैं झाड़ू
Sitapur02 Nov

रेउसा के जगदीशपुर प्राइमरी विद्यालय में शिक्षा का उदय जा रहा है मजाक छः में से तीन अध्यापक नदारत बच्चे लगाते हैं झाड़ू

रेउसा के जगदीशपुर प्रा. विद्यालय में शिक्षा का मजाक: 6 में से 3 मास्टर नदारद, बच्चे लगाते हैं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!