Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kushinagar

यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा हुआ है। तिलक से लौट रही कार के ट्रेलर से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई है। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को गोरखपुर रेफर किया गया है।

02 Nov 2026, 07:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा हुआ है। तिलक से लौट रही कार के ट्रेलर से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई है। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को गोरखपुर रेफर किया गया है। - KUSHINAGAR, उत्तर प्रदेश

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाताबोदरवार (कुशीनगर) यूपी के कुशीनगर में सोमवार की सुबह-सुबह भीषण हादसा हुआ है। तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकरा गई।

हादसे में कार सवार आठ में से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

दोनों की उम्र 12 और 17 साल है। घटना हाटा कोतवाली के थरुआडीह पेट्रोल पंप के पास हुई।

सभी लोग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भलूही से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए हाटा कोतवाली के देवराड़ पिपरा गांव गये थे। यह तिलक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली से गया था।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद के भाई रवि कुमार गौतम जो एसएसबी के जवान हैं, उनकी ससुराल बमनौली में है।

रविकुमार गौतम की साली का तिलक गया था। सभी लोग भलुही से रिश्तेदार के तिलक में सम्मिलित होने देवराज पिपरा में गए थे।

वहां से एक कार में कन्हैया अपने पिता राम बेलास, भाई राम मिलन समेत आठ लोगों के साथ देर रात ईको कार से लौट रहे थे।इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र हाटा के पेट्रोल पम्प के पास कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई। तेज रफ्तार के कारण कार के पखच्चे उड़ गए।

मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। जब तक लोगों को अस्पताल पहुंचाया जाता, छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

दो नाबालिग गंभीर हालत में थे। दोनों को पहले मेडिकल कॉलेज फिर गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।भीषण हादसे में एक साथ छह लोगों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।

कुछ लोग घटनास्थल तो कुछ लोग अस्पताल भागे। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फिलहाल तेज रफ्तार को ही घटना का कारण मान रही है।हादसे में भलुही के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद उम्र 45 पुत्र राम बेलास, रामबेलास उम्र 65 पुत्र शोभा, राम मिलन 35 पुत्र राम बेलास, मृदुल मिश्रा 37 पुत्र नर्वदा मिश्रा, रंजय गुप्ता 35 पुत्र बुनियादी, मिथलेश गुप्ता 22 पुत्र अवधेश गुप्ता की मौत हो गई है।

वहीं, आयुष 12 पुत्र राम मिलन, आर्यन 17 पुत्र राममिलन गम्भीर रूप से घायल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में 9 सीसीटीवी कैमरों की फाइबर केबल काटी, लाइव प्रसारण ठप पुराने पार्सल ऑफिस के पास तीन स्थानों पर मिली कटी केबल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; जीआरपी ने
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 चालकों से 22 हजार रुपये समन शुल्क वसूला ड्रिंक एंड ड्राइव के दो मामलों में धारा 185 के तहत कार्रवाई, एसपी अभिनय विश्वकर्म
आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प
Uttar Bastar Kanker24 Nov

आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प

रिपोर्टर -विनोद उयके दुर्गूकोंदल। रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं विधायक सावित्री मनोज…

पूरी खबर पढ़ें →
वैर आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली बनी कौतूहल का विषय #वैर: खेत में अचानक आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, गांव में मचा कौतूहल; देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़, भरतपुर जिले के वैर
error: Content is protected !!